Mumbai News: मढ़-वर्सोवा केबल ब्रिज से 10 मिनट में होगा सफर, 2026 से निर्माण
Madh-Versova Cable-Stayed Bridge Project: मढ़-वर्सोवा केबल-स्टे ब्रिज फरवरी 2026 से बनेगा। 2395 करोड़ की इस परियोजना से यात्रा समय 1.5 घंटे से घटकर सिर्फ 10 मिनट रह जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
मढ़-वर्सोवा केबल-स्टे ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देने की संभावना वाली मढ़-वर्सोवा केबल-स्टे ब्रिज परियोजना के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगत्ति हुई है। बीएमसी फरवरी 2026 से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण की शुरुआत करने की तैयारी में है।
करीब 2,395 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद परियोजना स्थल पर प्रारंभिक सर्वेक्षण और मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया गया है।
10 मिनट का रह जाएगा सफर
यह ब्रिज मढ़ जेट्टी रोड से शुरू होकर खाड़ियों के ऊपर से गुजरते हुए अंधेरी के वर्सोवा क्षेत्र में फिशरीज यूनिवर्सिटी रोड के पास जुड़ेगा। वर्तमान में वर्सोवा और मढ़ के बीच कोई सीधा मार्ग नहीं होने के कारण यात्रियों को लोखंडवाला, ओशिवारा, लिंक रोड या मार्वे रोड से होकर लंबा और समय लेने वाला सफर करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
पीक आवर्स में यह यात्रा एक से डेढ़ घंटे तक खिंच जाती है। प्रस्तावित ब्रिज बनने के बाद करीब 18 से 20 किमी दूरी कम हो जाएगी और यात्रा समय मात्र 10 मिनट होगा। इससे वायु सेना क्षेत्र, आईएनएस हमला, मढ़, मार्वे, मालाड और कांदिवली की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें :- Divyang शादी योजना में बड़ा बदलाव, अब मिलेगी 1.5 से 2.5 लाख की मदद
2029 तक पूरी की जाएगी यह परियोजना
- 2.06 किलोमीटर लंबे इस पुल में 600 मीटर का केबल-स्टे हिस्सा होगा, जिसमें 300 मीटर का मुख्य स्पैन शामिल है।
- इसके अलावा दहिसर-भायंदर कोस्टल रोड से जुड़ने वाला एक अतिरिक्त आर्म भी प्रस्तावित है। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग से अंतिम मंजूरी और हाई कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद पूर्ण स्तर पर काम शुरू होगा, परियोजना के 31 मार्च 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।
