Mumbai Local Train Mega Block: रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक, जानें कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Matunga Mulund Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें, रविवार को मध्य रेल की मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। माटुंगा-मुलुंड और CSMT-चुनाभट्टी/बांद्रा के बीच प्रभावित रहेंगी लोकल ट्रेनें।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
स्पेशल ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Mega Block Harbour Line: मध्य रेल, मुंबई मंडल ने विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार को मेन लाइन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव होगा और कुछ सेवाएं रद्द रहेंगी।
अगर आप इस रविवार को लोकल ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मध्य रेल, मुंबई मंडल द्वारा पटरियों के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के लिए रविवार को मेन लाइन और हार्बर लाइन पर विशेष मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण कई लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी तथा कुछ सेवाएं रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले लोकल ट्रेनों का बदला हुआ शेड्यूल जरूर जांच लें।
मेन लाइन: माटुंगा-मुलुंड
सुबह 11:05 बजे से दोपहर 03:45 बजे तक। इस अवधि में माटुंगा से मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन बंद रहेगी। डाउन दिशा में CSMT से सुबह 10:36 से दोपहर 03:10 बजे तक चलने वाली डाउन फास्ट लोकल माटुंगा से डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट होंगी। ये ट्रेनें माटुंगा से मुलुंड के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी और गंतव्य पर करीब 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT to Sawantwadi Express: मुंबई से सावंतवाडी के बीच चलेगी नई डेली एक्सप्रेस, जानें स्टॉपेज और डिटेल्स
Bhandara News: भंडारा में किसानों का आक्रोश, उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा
Bhandara News: तुमसर में बेला माइनर नहर क्षतिग्रस्त, सिंचाई व्यवस्था पर मंडराया संकट
Bhandara News: काले झंडों की चेतावनी के बाद हरकत में आया भंडारा प्रशासन, लंबित मामलों के समाधान का आश्वासन
ठाणे से आगे जाने वाली ट्रेनें मुलुंड से फिर फास्ट लाइन पर आएंगी। अप दिशा में ठाणे से सुबह 11:03 से दोपहर 03:38 बजे तक की अप फास्ट लोकल मुलुंड से अप स्लो लाइन पर चलेंगी। मुलुंड से माटुंगा तक सभी स्टेशन पर रुकने के बाद माटुंगा से फास्ट लाइन पर डायवर्ट होंगी। इन्हें भी 15 मिनट की देरी होगी।
यह भी पढ़ें: CSMT to Sawantwadi Express: मुंबई से सावंतवाडी के बीच चलेगी नई डेली एक्सप्रेस, जानें स्टॉपेज और डिटेल्स
हार्बर लाइन CSMT-चुनाभट्टी/बांद्रा
डाउन लाइन सुबह 11:40 से शाम 04:40 बजे तक और अप लाइन सुबह 11:10 से शाम 04:10 बजे तक लोकल बंद रहेगी। इस दौरान CSMT से वाशी/बेलापुर/पनवेल सुबह 11:16 से शाम 04:47 बजे तक, CSMT से बांद्रा/गोरेगांव सुबह 10:48 से शाम 04:43 बजे तक,पनवेल/बेलापुर/वाशी से CSMT: सुबह 09:53 से दोपहर 03:20 बजे तक, गोरेगांव/बांद्रा से CSMT: सुबह 10:45 से शाम 05:13 बजे तक नियमित लोकल बंद रहेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक अवधि में पनवेल-कुर्ला (प्लेटफॉर्म 8) के बीच हर 20 मिनट पर स्पेशल लोकल चलाई जाएंगी। साथ ही सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हार्बर लाइन के पास मेन लाइन और वेस्टर्न रेलवे से यात्रा करने की अनुमति होगी।
