Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: काले झंडों की चेतावनी के बाद हरकत में आया भंडारा प्रशासन, लंबित मामलों के समाधान का आश्वासन

Black Flag Protest: भंडारा में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के दौरे से पहले जनसंघर्ष समिति की काले झंडे दिखाने की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 01, 2026 | 07:48 PM

भंडारा प्रशासन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Administration: पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के 2 अगस्त के भंडारा दौरे से पहले जनसंघर्ष समिति, भंडारा जिला द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी देने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला कलेक्टर ने तत्काल हस्तक्षेप कर समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और जाति प्रमाणपत्र, नॉनक्रीमीलेयर प्रमाणपत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए रेत उपलब्ध कराने सहित लंबित मामलों के समाधान का आश्वासन दिया।

समिति का आरोप था कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में पिछले डेढ़ से दो माह से जाति एवं नॉनक्रीमीलेयर प्रमाणपत्र लंबित पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। वहीं आवास योजना के लाभार्थियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी तहसील स्तर पर रेत उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी, जिससे निर्माण कार्य वर्षा ऋतु में ठप हो गए।

लंबित मामलों के जल्द निपटारे का आश्वासन

आंदोलन की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी राऊत ने मध्यस्थता की।जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया

Amravati News: अमरावती में बेटे की हैवानियत, घर छोड़ने से इनकार पर मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Amravati News: बडनेरा के 47,890 मतदाता असंग्रहित सूची में, समय रहते सत्यापन नहीं कराया तो कट सकता है नाम

CJP चीफ अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबीयत; घर बुलानी पड़ी डॉक्टरों की टीम, समर्थकों में चिंता का माहौल

ये भी पढ़े: Amravati News: अमरावती में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी तत्काल निलंबित

आंदोलन टालने को कलेक्टर ने की बैठक

बैठक के दौरान कई जाति एवं नॉनक्रीमीलेयर प्रमाणपत्रों का तत्काल निपटारा किया गया तथा शेष मामलों का सोमवार तक समाधान करने का आश्वासन दिया। आवास योजना के लाभार्थियों को रेत उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार को भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में बालू ठवकर, प्रवीण उदापुरे, बाबा पाटेकर, सतीश सार्वे और मुकुंद साखरकर सहित जनसंघर्ष समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bhandara black flag protest warning administration action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:31 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Employees Protest
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.