रेलवे का तोहफा: नागपुर होकर चलेगी प्रयागराज-हुबली समर स्पेशल, यात्रियों को बड़ी राहत

Nagpur Railway News: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज-हुबली समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन नागपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर 6-6 फेरे लगाएगी।
Railway's Gift: Prayagraj-Hubballi Summer Special to Run via Nagpur Major Relief for Passengers
समर स्पेशल ट्रेन, नागपुर रेलवे, प्रयागराज-हुबली एक्सप्रेस,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Summer Special Train: नागपुर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन 04113/04114 प्रयागराज-हुबली-प्रयागराज समर स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 6-6 फेरे लगाएगी और इसका लाभ नागपुर सहित विदर्भ व मध्य भारत तथा दक्षिण भारत के यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन 04113 प्रत्येक शनिवार को 6 जून से 11 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और सोमवार को दोपहर 3:10 बजे हुबली पहुंचेगी।

यह ट्रेन रविवार को सुबह 5:50 बजे नागपुर पहुंचेगी और 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन 04114 प्रत्येक मंगलवार को 9 जून से 14 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन हुबली से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 10:40 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन बुधवार शाम 5:05 बजे नागपुर पहुंचेगी तथा 5:10 बजे रवाना होगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, बीना, भोपाल, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट, काचेगुड़ा, महबूबनगर, कुरनूल सिटी, अनंतपुर, धर्मावरम जंक्शन, हिंदूपुर, येलहंका जंक्शन, तुमकुर, अरसीकेरे जंक्शन, दावणगेरे, हावेरी और करजगी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

मडगांव की तरह चले नियमित

जेडआरयूसीसी सदस्य बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि नागपुर और प्रयागराज के बीच सीधी ट्रेन की सख्त जरूरत है। हमें उम्मीद थी कि इसे जबलपुर, गोंदिया होते हुए नागपुर चलाया जाएगा। हाल ही में रेलवे ने कई वर्षों तक स्पेशल बनाकर चलाई जा रही नागपुर-मडगांव-नागपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करके यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

ऐसे ही प्रयागराज-हुबली-प्रयागराज स्पेशल को भी नियमित करना चाहिए। भले ही यह ट्रेन नागपुर से रवाना होते हुए चलेगी लेकिन निश्चित तौर पर नियमित होने पर इस ट्रेन में भी भरपूर यात्री मिलेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com