Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSMT to Sawantwadi Express: मुंबई से सावंतवाडी के बीच चलेगी नई डेली एक्सप्रेस, जानें स्टॉपेज और डिटेल्स

CSMT to Sawantwadi Express: कोकण रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! CSMT से सावंतवाडी रोड के बीच नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्री ने दी मंजूरी। पढ़ें रूट, स्टॉपेज और पूरी डिटेल्स।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 01, 2026 | 08:15 PM

रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

CSMT To Sawantwadi New Daily Express: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय रेलवे ने कोकण रेल मार्ग पर छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से सावंतवाडी रोड के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। कल्याण के सांसद एवं शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे और ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के के लगातार प्रयासों से यह सफलता मिली है।

सांसद नरेश म्हस्के ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे एवं उनकी मुलाकात के बाद उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस मांग को मंजूर किया। शिवसेना ने कोकण के लिए नई ट्रेन की मांग रखी थी। PIB की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा के बाद दोनों सांसदों ने कोकणवासियों की ओर से रेल मंत्री का आभार जताया।

510 KM की सीधी कनेक्टिविटी

भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र और कोकण क्षेत्र की यात्री कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए यह सेवा शुरू की है। ट्रेन संख्या 15087 CSMT-सावंतवाडी रोड एक्सप्रेस और 15088 सावंतवाडी रोड-CSMT एक्सप्रेस रोजाना 510 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसका टाइमटेबल जल्द जारी होगा।
इस नई ट्रेन से पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, व्यापार और सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले हजारों लोगों को सीधी, सुविधाजनक और भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

दो राज्यों में बंटा है यह अनोखा रेलवे स्टेशन! टिकट लेने के लिए बदलना पड़ता है राज्य, जाने स्टेशन की 5 खास बातें

ठाणे-मुलुंड के बीच नए स्टेशन के लिए ₹250 करोड़ की निधि हो जारी, सांसद नरेश म्हस्के की रेल मंत्री से मांग

सोनम वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का साझा किया अनुभव, देखें VIDEO

रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल

ये होंगे प्रमुख स्टॉपेज

नई एक्सप्रेस के ठहराव दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगाव, वीर, खेड, चिपलूण, सावर्डा, अरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, वालिवाडे, राजापूर रोड, वैभववाडी रोड, नांदगाव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाडी रोड होगा।

यह भी पढ़ें: CJP चीफ अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबीयत; घर बुलानी पड़ी डॉक्टरों की टीम, समर्थकों में चिंता का माहौल

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट

सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि इस मार्ग से मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और कोकण के प्रमुख शहरों के बीच अखंड रेल संपर्क बनेगा। कोकण के समुद्र तट, किले, मंदिर और नेचर टूरिज्म तक पहुंचना अब आसान होगा, जिससे पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों के लिए भी यह सेवा बहुत उपयोगी साबित होगी। इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, आवागमन बढ़ेगा और स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ होगा। कोकण मार्ग पर बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने में यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Csmt to sawantwadi new daily express train approved by rail minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 08:15 PM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Naresh Mhaske
  • Shrikant Shinde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.