Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: भंडारा में किसानों का आक्रोश, उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा

Nagpur Goa Expressway: नागपुर-गोवा समृद्धि महामार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और उचित मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली और चंद्रपुर के किसान एकजुट हो गए हैं।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 01, 2026 | 08:03 PM

किसान आंदोलन- फाइल फोटो (सोर्सः सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Farmers Protest: विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में कथित अन्याय और उचित मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में पूर्वी महाराष्ट्र के किसान आक्रोशित हैं। नागपुर-गोवा समृद्धि महामार्ग शीघ्रसंचार एक्सप्रेसवे से प्रभावित भंडारा, गड़चिरोली, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों के किसानों की लाखांदुर में बैठक हुई। शीघ्रसंचार द्रुतगतीमार्ग शेतकरी संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में सैकड़ों किसानों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए न्याय नहीं मिलने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

उचित मुआवजे की मांग

किसानों ने कहा कि विकास परियोजनाओं में प्रभावित किसानों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है और उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा। इससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। किसानों ने कहा कि यह लड़ाई केवल जमीन के मुआवजे की नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व और भविष्य की है। यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो राज्यभर में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।

केवल किसानों की बलि क्यों

मोहरणा के संगठन अध्यक्ष उमेश राउत ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की बलि केवल किसानों को ही क्यों देनी पड़े हमारी उपजाऊ जमीनों का जबरन अधिग्रहण कर हमें भूमिहीन बनाने की कोशिश की जा रही है। अगर सरकार ने हमें हमारी जमीन का उचित और बाजार दर के अनुसार न्यायसंगत मुआवजा नहीं दिया, तो हम अपनी जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News: काले झंडों की चेतावनी के बाद हरकत में आया भंडारा प्रशासन, लंबित मामलों के समाधान का आश्वासन

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया

Amravati News: बडनेरा के 47,890 मतदाता असंग्रहित सूची में, समय रहते सत्यापन नहीं कराया तो कट सकता है नाम

Amravati News: अमरावती में बेटे की हैवानियत, घर छोड़ने से इनकार पर मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प! केंद्र सरकार ने मंजूर किए 356 करोड़ रुपये, जानें क्या-क्या बनेगा

…तो होगा बड़ा जनआंदोलन

गोलेवाडी किसान दादाराम ठवकर ने कहा कि प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों की आवाज को दबाना चाहता है। अधिकारियों की इस अनदेखी के खिलाफ अब चारों जिलों के किसान एकजुट हो चुके हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया, तो यह लड़ाई केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सड़कों पर उतरकर राज्यव्यापी जनआंदोलन का रूप लेगी।

Samruddhi mahamarg land acquisition farmers protest bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:43 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Farmers Protest
  • Maharashtra News
  • Samruddhi Expressway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.