Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बना जानलेवा! सैंडहर्स्ट रोड के पास मुंबई लोकल ने 4 लाेगों को रौंदा

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर रेल कर्मचारी आंदोलन के कारण टाइमटेबल बिगड़ा। संडहर्स्ट रोड स्टेशन के पास अंबरनाथ फास्ट लोकल की चपेट में आने से चार यात्री घायल हुए।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 06, 2025 | 09:34 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Local Train Accident: मुंबई की सेंट्रल रेलवे लाइन पर गुरुवार शाम को सँडहर्स्ट रोड स्टेशन के निकट एक गंभीर दुर्घटना हुई। मुंबई से अंबरनाथ की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन ने चार यात्रियों को टक्कर मार दी।

यह हादसा रेलवे कर्मचारियों के अचानक आंदोलन का परिणाम था। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर रेलवे कर्मचारियों के अचानक आंदोलन के कारण लोकल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। लोकल ट्रेनें देरी से चल रही थीं, जिसके कारण CSMT और अन्य सभी बड़े स्टेशनों पर प्रचंड भीड़ जमा हो गई।

यात्रियों को इस आंदोलन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। भारी भीड़ और ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते कई यात्री रेलवे ट्रैक पर चलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान, अंबरनाथ फास्ट लोकल ट्रेन ने पटरी पर चल रहे इन यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे: उल्हासनगर में अवैध इमारतें होंगी वैध! सरकार ने शुरू की ‘वन विंडो स्कीम’, 1.20 लाख निर्माणों को बड़ी राहत

मजदूरी नहीं, संकट बढ़ा: गोंदिया के 50 हजार मनरेगा मजदूर परेशान

कहीं राहत तो कहीं संकट, धुले में पानी की स्थिति बेहतर, औसत जलसंचय 65% पार; किसानों को मिली उम्मीद

मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जानें पुलिस जांच में क्या निकला?

चार लोग घायल

इस हादसे में तीन महिला और एक पुरुष सहित चार यात्री घायल हुए हैं। टक्कर के बाद सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य रेलवे (Central Railway) के जनसंपर्क अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सँडहर्स्ट रोड स्टेशन पर कुछ यात्री पैदल चल रहे थे, जिन्हें अंबरनाथ फास्ट ट्रेन ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें:- BJP ने अबू आजमी को ‘वंदे मातरम्’ गायन में शामिल होने का दिया न्यौता, अमित साटम ने लिखा पत्र

अधिकारी ने कहा कि जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार तीन लोगों को धक्के लगे हैं, और उन्हें जल्द से जल्द उपचार मिले, इसकी पूरी सावधानी बरती जा रही है।

रेलवे के आंदोलन की आलोचना

वहीं, रेल्वे प्रवासी संगठन के सिद्धेश देसाई ने CRMS द्वारा किए गए अचानक आंदोलन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीक आवर (व्यस्त समय) में ट्रेनें लेट होने पर भीड़ प्रचंड रूप से बढ़ जाती है। देसाई ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों की मौत रुकनी चाहिए, जिसके लिए मुंब्रा में हुए पिछली दुर्घटनाओं के कारणों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करना आवश्यक था, जो नहीं किया गया।

रेलवे कर्मचारियों के इस आंदोलन के कारण ठाणे रेलवे स्थानक के यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य रेलवे की गाड़ियां 25 से 35 मिनट की देरी से चल रही थीं। CSMT से रेलवे यातायात विस्कळीत होने से काम से घर लौट रहे कामकाजी लोगों (चाकरमान्या) को बेहद कठिनाई हुई। अप और डाउन दोनों मार्गों पर यातायात बाधित रहा।

Mumbai local accident sandhurst road 4 passengers injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 09:34 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.