मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जानें पुलिस जांच में क्या निकला?
Mumbai Bomb Threat News: मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे परिसर में दहशत फैल गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच में क्या निकला? पढ़ें।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
St. Xavier’s College Mumbai Bomb Threat News: आर्थिक राजधानी मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक, सेंट जेवियर्स कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दक्षिण मुंबई स्थित इस कॉलेज को एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया था। इस सूचना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धमकी भरा ईमेल और त्वरित कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह कॉलेज के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कॉलेज को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। कॉलेज प्रशासन ने बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर को तुरंत खाली कराया गया और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कोई विस्फोटक
पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। कॉलेज के हर कोने, क्लासरूम, लाइब्रेरी और कैंटीन की सघन तलाशी ली गई। कई घंटों तक चले इस गहन सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इसे एक ‘हॉक्स कॉल’ (झूठी धमकी) करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Yes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी
पवनराजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद आएगा फैसला, आरोपी पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल की सांसें अटकीं
फडणवीस मंत्रिमंडल की बैठक में 6 बड़े फैसले; जाति वैधता प्रमाण पत्र के लिए मिला 6 महीने का विस्तार
लॉन्च से पहले विवादों में घिरी ‘देवा भाऊ टैक्सी योजना’; मुंबई बैंक के पैसे के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप
छात्रों और अभिभावकों में चिंता
धमकी की खबर फैलते ही कॉलेज के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और सभी को शांत रहने की अपील की। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Gudi Padwa 2026: मुंबई के गिरगांव में दिखेगी गणतंत्र दिवस की पुरस्कार विजेता महाराष्ट्र की झांकी
जांच के दायरे में आईपी एड्रेस
अब मुंबई पुलिस की साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है कि यह ईमेल कहां से भेजा गया था। पुलिस उस आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जिससे यह धमकी भरा संदेश भेजा गया। पिछले कुछ महीनों में मुंबई के कई स्कूलों, अस्पतालों और हवाई अड्डे को इसी तरह की झूठी धमकियां मिली हैं, जिसके पीछे अक्सर शरारती तत्वों या किसी बड़ी साजिश का हाथ होता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
