Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गहने चोर गिरोह का भंडाफोड़, सास-दामाद गिरफ्तार; आरोपी पर 25 से अधिक मामले दर्ज

Mumbai News: मुंबई में बुजुर्ग महिला से ढाई लाख के गहने ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़। मेघवाड़ी पुलिस ने सास-दामाद को गिरफ्तार किया, दामाद के खिलाफ पहले से ही 25 से ज्यादा धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 03, 2025 | 09:56 AM

गहने चोर गिरोह का भंडाफोड़ (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मेघवाड़ी पुलिस ने गहनों की चोरी और धोखाधड़ी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का तरीका बेहद चौंकाने वाला था—ये लोग सड़क पर चलती महिलाओं, खासकर बुजुर्गों को मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उनके सोने के गहने हड़प लेते थे। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम लता बाबूनाथ काले और बापू रमेश पवार उर्फ आकाश बताए गए हैं। खास बात यह है कि लता, बापू की सास हैं।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर हुंबे ने जानकारी दी कि बापू पवार आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही 25 से ज्यादा धोखाधड़ी और ठगी के मामले दर्ज हैं। अदालत ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह मामला 21 अगस्त का है। मेघवाड़ी इलाके की रहने वाली 75 वर्षीय महिला सुरेखा सुरेश मयेकर रोज की तरह कचरा फेंकने घर से बाहर निकली थीं। तभी तीन अज्ञात लोग उनसे बातचीत करने लगे। उन्होंने उन्हें बिस्कुट और 200 रुपये देकर विश्वास में लिया और फिर आर्थिक मदद का झांसा देकर उनके गहने उतरवा लिए। थोड़ी देर में महिला को गुमराह कर आरोपी करीब ढाई लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें- नागपुर पुलिस ने चोरों पर कसा शिकंजा, अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश, इधर सेंधमारी के तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना का एहसास होने पर सुरेखा मयेकर ने मेघवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस हवलदार विशाल पिसल की अगुवाई में जांच शुरू की गई। टीम ने पचास से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की। इसी आधार पर पुलिस ने भांडुप के टेम्भीपाड़ा इलाके से बापू पवार को धर दबोचा।

पूछताछ में बापू ने जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने सुरेखा मयेकर के गहने चुराए और अपने साथियों की मदद से भाग निकला। पुलिस ने बाद में उसकी सास लता काले को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के गिरोह मुंबई शहर में सक्रिय हैं और बुजुर्ग महिलाएं इनका आसान निशाना बनती हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और अजनबियों की बातों में न आने की अपील की है।

Mumbai jewelry theft gang busted mother in law and son in law arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 09:56 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

म्हाडा फ्लैट के नाम पर ज्वैलरी व्यवसायी से 1 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

2

साकीनाका राजीव नगर की जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी, गणेश विसर्जन पर भी पड़ा असर

3

टेंडर में लापरवाही पर गिरेगी गाज, MBMC आयुक्त ने उपायुक्तों को दी कड़ी चेतावनी

4

मीरा-भाईंदर में आस्था का अपमान: विसर्जित गणेश प्रतिमाएं कचरा ट्रक में ढोई गईं, भक्तों में आक्रोश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.