टेंडर में लापरवाही पर गिरेगी गाज, MBMC आयुक्त ने उपायुक्तों को दी कड़ी चेतावनी
Mumbai News: MBMC आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने ठेकेदारों को बार-बार राहत देने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाई। चेतावनी दी कि अब विभाग प्रमुखों के साथ उपायुक्तों पर भी गाज गिरेगी।
- Written By: सोनाली चावरे
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (pic credit; social media)
Maharashtra News: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) में ठेकेदारों को बार-बार समयसीमा बढ़ाकर फायदा पहुंचाने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद शर्मा ने विभाग प्रमुखों और उपायुक्तों को कड़ी चेतावनी दी है कि निविदा प्रक्रिया (टेंडरिंग) में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब केवल विभाग प्रमुख ही नहीं, बल्कि संबंधित उपायुक्तों की भी जवाबदेही तय होगी। यदि उन्होंने ठेकेदारों को अनुचित रूप से समय विस्तार दिया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मनपा की कई मूलभूत सेवाएं जैसे दैनिक सफाई, सड़क मरम्मत, शिक्षण सामग्री की आपूर्ति, दवाइयों की खरीद और अन्य रखरखाव कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसका कारण यह है कि अधिकारियों द्वारा समय रहते नई निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती। इसके बजाय, अनुबंध समाप्त होने के बाद भी ठेकेदारों को लगातार एक्सटेंशन देकर काम चलाया जाता है। इसका सीधा खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है और मनपा की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
इसे भी पढ़ें- मीरा-भाईंदर की 1.31 लाख झुग्गी आबादी योजनाओं से वंचित, अधूरा सर्वे बना बड़ी बाधा
मनपा आयुक्त व प्रशासक राधाबिनोद शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब जवाबदेही तय होगी और यह पहली बार है जब उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि यदि बिना उचित कारण निविदा प्रक्रिया में देरी हुई या किसी ठेकेदार को अनुचित तरीके से समय विस्तार दिया गया, तो उसकी मंजूरी देने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी।
राधाबिनोद शर्मा ने चेतावनी दी कि मनपा प्रशासन नागरिकों की मूलभूत सेवाओं से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा। अब ठेकेदारों को अनुचित राहत देने और समयसीमा बढ़ाने की पुरानी प्रथा बंद करनी होगी।
