विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू होगा ग्रीन मुंबई अभियान, नाला सफाई और वृक्षारोपण पर BMC का फोकस
Mumbai Green Drive: महापौर रितू तावड़े ने वाशी नाका और ऐरोली नाका क्षेत्रों को हरित और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस से अभियान की शुरुआत होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई ग्रीन सिटी कैंपेन का जायजा करती हुई बीएमसी महापौर रितु तावड़े (सौ. एक्स )
Mumbai Green Drive News: मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने वाशी नाका और ऐरोली नाका क्षेत्रों का दौरा कर इन स्थानों पर व्यापक हरित क्षेत्र विकास का खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को इस अभियान की प्रतीकात्मक शुरुआत पौधारोपण के साथ की जाएगी।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों प्रवेश मार्गों के आसपास राजमार्ग के दोनों ओर हरित पट्टियां विकसित की जाएं। इसके लिए अनावश्यक झाड़ियों और खरपतवारों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जाए तथा सुनियोजित तरीके से वृक्षारोपण किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से फूलदार और छायादार वृक्षों की बड़े पैमाने पर रोपाई करने पर जोर दिया, ताकि शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
अविनाश ब्राह्मणकर बनाम दिलीप बंसोड! भंडारा-गोंदिया MLC Election में प्रतिष्ठा की जंग तेज
चीन-स्विट्जरलैंड को पछाड़ेगा चिखलदरा! अमरावती में एशिया का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक निर्माण अंतिम चरण पर
मुंबई में फेरीवालों पर कार्रवाई को लेकर संजय निरुपम का हमला, 10 जून तक आईकार्ड जारी करने की मांग
नागपुर MLC चुनाव: BJP-कांग्रेस समेत 5 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, अब चुनावी रण में उतरे दावेदार
वृक्ष लगाने का विशेष अभियान चलाने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पंतनगर से मुलुंड तक पूर्वी द्रुतगति मार्ग के खाड़ी किनारे स्थित खाली स्थानों पर पीले अमलतास (बहावा) के वृक्ष लगाने का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। यह अभियान एन, एस और टी प्रशासनिक विभागों के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जाएगा।
दि. ०१ जून २०२६ पावसाळा तोंडावर आला असताना मुंबईकरांना जलमय परिस्थितीला सामोरे जावे लागू नये, यासाठी पालिका प्रशासनाच्या वतीने सुरू असलेल्या मान्सूनपूर्व कामांचा आढावा घेणे अत्यंत गरजेचे आहे. याच पार्श्वभूमीवर आज घाटकोपर (पूर्व) येथील जय अंबे नगर भागाला भेट देऊन सोमय्या… pic.twitter.com/SQv7sySSMU — Ritu Tawde (@TawdeRitu) June 1, 2026
पिंक टैबेबुइया जैसे आकर्षक फूलदार वृक्षों की भी बड़े पैमाने पर रोपाई की जाएगी। रितू तावड़े ने कहा कि वाशी नाका और ऐरोली नाका से प्रतिदिन हजारों वाहन और नागरिक मुंबई में प्रवेश करते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से विकास अत्यंत आवश्यक है।
जलभराव रोकने के लिए नाला सफाई में तेजी के निर्देश
मुंबई में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने नाला सफाई और गाद निकासी कार्यों को तेज करने का निर्णय लिया है। महापौर रितु तावड़े ने परिमंडल-5 के विभिन्न नालों और जलनिकासी परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जहां आवश्यकता हो, वहां अतिरिक्त मानवबल और मशीनरी तैनात कर कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए, निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाटकोपर (पूर्व) के जय अंबे नगर स्थित सोमैया नाला, गोवंडी के सुभाष नगर नाला, चेंबूर के वाशी नाका नाला, जिजामाता नगर कल्बर्ट, आर।सी। मार्ग के समीप स्थित नाला तथा अयोध्या नगर के मानसिंह विजय सोसायटी क्षेत्र के नाले का दौरा किया।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में फेरीवालों पर कार्रवाई को लेकर संजय निरुपम का हमला, 10 जून तक आईकार्ड जारी करने की मांग
इन स्थानों पर चल रहे गाद निकासी कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। महापौर ने विशेष रूप से उन निचले इलाकों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जहां भारी बारिश के दौरान पानी भरने की संभावना अधिक रहती है।
