Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर MLC चुनाव: BJP-कांग्रेस समेत 5 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, अब चुनावी रण में उतरे दावेदार

Nagpur MLC Election: नागपुर विधान परिषद स्थानीय निकाय सीट के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों समेत 5 नामांकन दाखिल हुए। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 02, 2026 | 08:36 AM

विधान परिषद चुनाव, नागपुर सीट, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Local Authority Constituency: विधान परिषद की नागपुर स्थानीय निकाय सीट के लिए नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को भाजपा, कांग्रेस सहित 5 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। भाजपा के राजीव पोतदार तो पहले ही तय थे। वहीं कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल करवाया जिनमें अतुल लोंढे और दिनेश ढोले शामिल हैं।

वहीं राजेश इंगले व सुरेन्द्र लोही ने निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल की है। 2 जून यानी मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी की तिथि 4 जून है। वहीं 18 जून को सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा, वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम 22 जून को घोषित किए जाएंगे। 5 में से निश्चित रूप से कांग्रेस का एक उम्मीदवार नाम वापस लेगा।

अगर निर्दलीय मैदान में डटे रहे तो 4 उम्मीदवार मैदान में होंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा-महायुति के पोतदार व कांग्रेस-मविआ के उम्मीदवार लोंढे के बीच होगा। कांग्रेस ने अपने जो 8 उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें नागपुर से अतुल लोंढे का नाम शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में फेरीवालों पर कार्रवाई को लेकर संजय निरुपम का हमला, 10 जून तक आईकार्ड जारी करने की मांग

गड़चिरोली को जलसंकट से मिलेगी राहत, 3 जून से वैनगंगा नदी में छोड़ा जाएगा पानी

गोंदिया में खरीफ बुआई की तैयारी तेज, 2.05 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य

गडचिरोली में अवैध डीजल का बड़ा भंडाफोड़: आष्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1599 लीटर ईंधन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ढोल-ताशे के साथ पहुंचे भाजपा उम्मीदवार

भाजपा उम्मीदवार पोतदार तो ढोल-ताशों के साथ पर्चा दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, मेयर नीता ठाकरे भी रैली में शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- 4 महीने से नहीं मिला कमीशन, नागपुर के राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट; मांग के बावजूद प्रशासन उदासीन

वहीं कांग्रेस की ओर से अतुल लोंढे ने पचर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद श्यामकुमार बर्वे, पूर्व मंत्री सुनील केदार, नितिन राऊत, अनिल देशमुख उपस्थित थे। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार दिनेश ढोले के नामांकन दाखिल करने के समय विधायक अभिजीत वंजारी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र मुलक, शहर अध्यक्ष प्रफुल गुडघे, जिलाध्यक्ष अश्विन बैस उपस्थित थे।

834 मतदानमा तय करेंगे

इस चुनाव में जिले में मतदाताओं की संख्या 834 से 850 के करीब है जो उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे, भाजपा दावा कर रही है कि उसके 600 के करीब वोटर्स हैं और इस सीट से उसकी जीत निश्चित है। यही कारण था कि पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले चुनाव निर्विरोध कराने का दावा कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने निर्विरोध चुनाव नहीं होने देने का संकल्प लिया था। बीजेपी के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि भाजपा के लगभग 520, शिंदे सेना के 30 और राकां अजीत पवार के करीब 9 वोट है।

इस तरह कुल 559 वोट तो महायुति के है। वहीं मविआ घटक दलों में कांग्रेस, उद्धव शिवसेना, राकां शरद पवार व सहयोगी दलों के वोटर्स की संख्या लगभग 250-270 है। चुनाव विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व दिए गए आंकड़ों के अनुसार कुल मतदाता 834 हैं जिनके लिए 14 मतदाता केन्द्र बनाए जाएंगे। हालांकि यह भी कहा गया था कि मतदाताओं की अंतिम सूची की पुष्टि शीघ्र ही की जाएगी। इसमे कुछ कम या ज्यादा हो सकता है।

Maharashtra politics nagpur mlc election local authority seat nominations filed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 08:35 AM

Topics:  

  • Maharashtra Legislative Council Elections
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.