Lawrence Bishnoi Gang Sextortion Cases ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Lawrence Bishnoi Gang Sextortion Cases: मुंबई देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा जबरन वसूली के आरोपों के बीच बिल्डरों, व्यापारियों और फेरीवालों से ‘हफ्ता’ मांगने की घटनाओं में तेजी आई।
मुंबई पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार, 2025 में जबरन वसूली के मामलों में 33 प्रत्तिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 में 199 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 314 हो गई है। पुलिस का दावा है कि शहर में दर्ज अधिकांश जबरन वसूली के मामलों के लिए सेक्सटॉर्शन’ और स्थानीय गुंडे जिम्मेदार हैं, न कि बिश्नोई गैंग।
हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा बॉलीवुड से कथित तौर पर पैसे वसूलने के प्रयासों की खबरें इस महीने सुर्खियों में रहीं हैं। खासकर फरवरी को निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के बाद। पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में जबरन वसूली के मामलों में वृद्धि का मुख्य कारण स्थानीय गुंडों द्वारा बिल्डरों से लेकर अपने इलाके में काम करने वाले फेरीवालों तक से ‘सेक्सटॉर्शन’ और ‘हफ्ता’ की मांग है।
इसी कारण इस महीने बिश्नोई गैंग के नाम पर आने वाली वसूली की कॉलों की जांच अब गैंग से हटकर स्थानीय गुंडों और बेरोजगार युवाओं की ओर मुड़ गई है। जो बिश्नोई गिरोह का नाम और प्रभाव का फायदा उठाकर वसूली का कारोबार करने का प्रयास कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर 2024 में हुई गोलीबारी के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। रकुछ लोग गिरोह से प्रभावित होकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, जबकि अन्य इसे पैसे कमाने का अवसर मानते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्ष जबरन वसूली के मामली में वृद्धि हुई भले ही हो, लेकिन यह किसी बड़े गिरोह की गतिविधि का संकेत नहीं है। बल्कि यह ज्यादातर ‘सेक्सटॉर्शन’ या स्थानीय गुंडों से जुड़े मामलों का नतीजा है, जो अपने प्रभाव वाले इलाकों में बिल्डरों, ठेकेदारों से सुरक्षा राशि या ‘हपता की मांग करते हैं, गिरोह से सीधे जुही जबरन वसूली की कॉलों में कमी आई है।
बिश्नोई गिरोह के सदस्य बनकर विले पार्ले के जौहरी अजीत जैन से, जबरन वसूली करने के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद।
पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड इम्तियाज आलम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह 30 वर्षीय व्यक्ति झारखंड के धनबाद का रहने वाला है और स्कूली शिक्षा छोड़ चुका है। अंसारी ने ब्रिटेन स्थित सिम कार्ड का इस्तेमाल करके जैन को धमकाया था।
यह भी पढ़ें:-मुंबई में अतिक्रमण पर BMC का बड़ा एक्शन, फुटपाथ खाली कराने उतरी मनपा, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई
उसने व्हाट्सएप पर संदेश भेजे और कम से कम छह कॉल किया था। उसने 20 लाख रुपये की मांग की और आदेश न मानने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
एक संदेश में उसने लिखा था 20 लाख नकद फिरौती तुम्हारे से चाहिए। गोली खाने का है या ना में जवाब चाहिए, लॉरेंस बिश्नोई गैंग