मुंबई में अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर ठगी, ‘गैस अधिकारी’ बनकर लोगों को बनाया शिकार
LPG Connection Fraud: मुंबई में साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर 24 घंटे में चार लोगों से करीब 6 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अज्ञात कॉल से बचने की चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई फेक लोन स्कैम (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Cyber Fraud Gas Connection Scam: मुंबई में साइबर अपराधियों ने अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर, 24 घंटों के भीतर चार लोगों से करीब 6 लाख रुपये की ठगी की है। जालसाजों ने ठगी का एक नया और खतरनाक पैंतरा अपनाया है।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस आपूर्ति में संभावित संकट की खबरों के बीच, जालसाजों ने मुंबई के संभ्रांत इलाकों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अपराधी खुद को ‘महानगर गैस’ का अधिकारी बताकर लोगों को गैस कनेक्शन कटने का डर दिखा रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस जाल में वे लोग फंस रहे हैं जो तकनीकी और प्रशासनिक रूप से काफी अनुभवी हैं। पीड़ितों में सेंट्रल एक्साइज विभाग के एक 73 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी, एलएंडटी के एक पूर्व कर्मचारी और लंदन स्थित कंपनी में कार्यरत एक पेशेवर शामिल हैं। इन हाई-प्रोफाइल मामलों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है, क्योंकि नवघर, ओशिवारा, एलटी मार्ग और तिलक नगर पुलिस थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
ठगी का मनोवैज्ञानिक तरीका
पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगों का तरीका बेहद मनोवैज्ञानिक है। वे पीड़ितों को व्हाट्सएप पर मैसेज या कॉल कर दावा करते हैं कि युद्ध की स्थिति के कारण केवाईसी अपडेट न होने पर उनका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा। भयभीत होकर जैसे ही पीड़ित उनसे संपर्क करते हैं। जालसाज उन्हें शिकार बना लेते हैं।
पुलिस ने किया सतर्क
मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि कोई भी गैस एजेंसी या सरकारी विभाग फोन पर ऐप डाउनलोड करने या निजी बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता है। यदि आपको ऐसा कोई कॉल आता है, तो घबराएं नहीं और सीधे आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें :- नई बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का बड़ा दावा, इस मानसून मुंबई नहीं होगी जलमग्न
साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या ‘cybercrime.gov.in’ पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आपकी जागरूकता ही इन डिजिटल लुटेरों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
