-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Png Rule Lpg Connection Cut Chhagan Bhujbal
महाराष्ट्र में PNG अनिवार्य करने की तैयारी, आवेदन न करने पर LPG कनेक्शन हो सकता है बंद
- Written By: अपूर्वा नायक
Chhagan Bhujbal Gas Policy: महाराष्ट्र में PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सख्त कदम उठा सकती है। मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि जहां PNG सुविधा है, वहां आवेदन न करने पर LPG कनेक्शन बंद किया जाएगा।

PNG connection (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra PNG Rule LPG Connection Cut: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण वर्तमान में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा गया है, जिसका असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल की किल्लत के चलते देश के कई हिस्सों में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
इस बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने गैस सिलेंडर के उपयोग और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां के नागरिकों को जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करना होगा, अन्यथा उनका एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन बंद किया जा सकता है।
मंत्री भुजबल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के जिन शहरी या ग्रामीण इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां के निवासियों को अगले तीन महीनों के भीतर कनेक्शन के लिए आवेदन करना आवश्यक है। यह नियम घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं पर लागू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
यदि आपके क्षेत्र में पीएनजी की सुविधा मौजूद है और इसके बावजूद आपने आवेदन नहीं किया तो आपका मौजूदा एलपीजी सिलेंडर का कोटा काटा जा सकता है या आपूर्ति बंद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पीएनजी के विस्तार के लिए नियम और शर्तों में ढील दी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुरक्षित विकल्प को चुन सकें।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई में मॉडर्न ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम, ITMS सिस्टम और नए बस रूट्स की योजना
किसे मिलेगी सिलेंडर की सुविधा ?
- नागरिकों के मन में पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए भुजबल ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने पीएनजी के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन तकनीकी कारणों से अभी तक उनके घर पाइपलाइन नहीं पहुंची है, उनका एलपीजी सिलेंडर बंद नहीं किया जाएगा, सिलेंडर केवल उन्हीं का बंद होगा जिनके पास विकल्प उपलब्ध है पर वे आवेदन नहीं कर रहे है।
- यदि किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि आवेदन कहां करना है, तो वे अपने जिले के आपूर्ति अधिकारी के पास अपना पता और विवरण जमा कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि जहां बुनियादी ढांचा तैयार है, वहां एलपीजी के बजाय पीएनजी का उपयोग बढ़ाया जाए।राज्य में ईधन और गैस की भारी कमी होने की खबरों को छगन भुजबल ने महज एक अफवाह बताया है।
- उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत सरकार के पास गैस और ईंधन का पर्याप्त भंडार है। रूस और वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और भारतीय जहाज लगातार ईंधन लेकर आ रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे घबराकर गैस या अनाज की जमाखोरी न करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि व्यावसायिक गैस आपूर्ति में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है
Maharashtra png rule lpg connection cut chhagan bhujbal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jul 01, 2026 | 09:24 PMसंभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
Jul 01, 2026 | 09:22 PMरीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














