Mumbai Crime Branch को मिली बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सरगना भारत लाया गया

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने दुबई से ड्रग माफिया सलीम शेख को गिरफ्तार किया है। इस ड्रग माफिया पर भारत में मेफेड्रोन नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया गया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने दुबई से ड्रग माफिया सलीम शेख को गिरफ्तार किया है। इस ड्रग माफिया पर भारत में मेफेड्रोन नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले जांच और सहयोगियों की पहचान जारी है।
मुंबई क्राइम ब्रांच (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 ने पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर के मार्गदर्शन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, दुबई स्थित ड्रग माफिया मोहम्मद सलीम मोहम्मद सोहेल शेख को गिरफ्तार किया है।

शेख पर अपने सहयोगियों के माध्यम से भारत में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का निर्माण और वितरण नेटवर्क चलाने का आरोप है। उसे रेड कॉर्नर नोटिस के तहत यूएई में हिरासत में लिया गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत प्रत्यर्पित किया गया है।

शेख को 22 अक्टूबर, 2025 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया, और अदालत ने उसे 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जहां उससे आगे की पूछताछ होगी। यह जांच कुर्ला पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले से शुरू हुई, जो पिछले साल उजागर हुए मेफेड्रोन (एमडी) के बड़े ऑपरेशन से जुड़ा है।

16 फरवरी, 2024 को घाटकोपर यूनिट-7 की टीम ने कुर्ला (पश्चिम) में सीएसटी रोड के पास परवीन बानो गुलाम शेख को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से 641 ग्राम मेफेड्रोन, 12.20 लाख रुपये नकद और 1.5 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया था।

सहयोगियों की हो रही जांच

जब्ती की कुल अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक थी, आगे की जाब में परवीन के सहयोगी सजिद मोहम्मद आसिफ शेखा उर्फ 'डब्स' का नाम सामने आया, जिसने दुबई में सलीम शेख के संपर्कों से प्रतिबंधित पदार्थ मंगवाए थे। पुलिस ने साजिद को मीरा रोड से गिरफ्तार किया और उसके घर से 3 किलो मेफेड्रोन (6 करोड़ रुपये मूल्य) और 3।68 लाख रुपये नकद बरामद किया था। सलीम शेख की गिरफ्तारी विदेश से संचालित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टल के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी है। जो भारत में अपने नेटवर्क के जरिए नशीले पदार्थों का निर्माण और वितरण करता था। इस करोड़ों रुपये के ड्रग सिंडिकेट से जुड़े वितीय लेन-देन, और अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।