Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम

Sushma Andhare On TET Scam: सुषमा अंधारे ने सीएम पर कसा तंज, बोलीं- गलत जानकारी दे रहे मुख्यमंत्री, टीईटी घोटाला फडणवीस के समय हुआ। जानें क्या है पूरा मामला और क्या दावों की सच्चाई।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 24, 2026 | 06:32 PM

देवेंद्र फडणवीस और सुषमा अंधारे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sushma Andhare Target Devendra Fadnavis: शिवसेना यूबीटी की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा टीईटी घोटाले को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तथ्यों की सही जानकारी नहीं है और उन्हें अपने बयान को दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि टीईटी घोटाला ठाकरे सरकार के दौरान नहीं, बल्कि वर्ष 2018-19 में हुआ था, जब राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े थे।

मीडिया से बातचीत में अंधारे ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह कहा कि सबसे बड़ा टीईटी घोटाला उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुआ था, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। यह घोटाला 2018-19 के दौरान हुआ और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूरे मामले की जांच कर घोटाले का पर्दाफाश करने का प्रयास किया। उस समय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के लिए पूरी स्वतंत्रता दी गई थी। इस मामले में परीक्षा विभाग और संबंधित एजेंसियों से जुड़े कई लोगों की भूमिका सामने आई थी।

जीए सॉफ्टवेयर ठेके और नियुक्तियों पर गंभीर सवाल

अंधारे ने दावा किया कि जीए शॉफ्टवेयर कंपनी को दिया गया ठेका तत्कालीन शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के कार्यकाल में दिया गया था। इस मामले में जेल जा चुके अभिषेक सावरीकर को बाद में भाजपा में शामिल किया गया। इसके अलावा, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुशील खोडवेकर को सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। मुख्यमंत्री पर हमला तेज करते हुए अंधारे ने कहा कि जिस आत्मविश्वास से मुख्यमंत्री मीडिया के सामने यह दावा कर रहे हैं, वह तथ्यों से मेल नहीं खाता। सरकार जनता के सामने गलत जानकारी पेश कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार

क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे

आषाढ़ी एकादशी से पहले FDA की चेतावनी, दुकानदार सिर्फ पैकबंद भगर ही बेचें, हिंगोली में FDA की सख्ती

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सोनम वांगचुक द्वारा भूख हड़ताल समाप्त किए जाने पर सुषमा अंधारे ने कहा कि उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उनका अनशन खत्म करना अच्छी बात है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र अब भी इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते। अभिजीत दीपके समेत आंदोलनरत छात्रों के साथ उनकी पार्टी मजबूती से खड़ी है।

छात्रों पर लाठीचार्ज और बाहरी लोगों के इस्तेमाल का आरोप

प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर भी अंधारे ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ में ऐसे कई लोग मौजूद थे जिनके पास पुलिस की वर्दी, नेमप्लेट या निर्धारित पहचान नहीं थी, लेकिन वे छात्रों पर डंडों से हमला कर रहे थे। ये लोग पुलिसकर्मी नहीं थे और सरकार ने छात्रों पर कार्रवाई के लिए बाहरी लोगों का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार देर रात जारी वीडियो संदेश पर अंधारे ने कहा कि यदि सरकार को यही बात कहनी थी तो इसके लिए 24 दिन का इंतजार क्यों किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार को अब अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंता होने लगी है। केवल बयान देने से मामला खत्म नहीं होगा और उनकी मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।

यह भी पढ़ें: क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान

दिल्ली पुलिस की नाकामी पर घेरा

भाजपा के इस आरोप पर कि प्रदर्शन में शामिल लोग छात्र नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, सुषमा अंधारे ने कहा कि यदि ऐसा है तो सरकार और गृह विभाग उनकी पहचान क्यों नहीं कर पा रहे हैं। यदि प्रदर्शनकारियों की पहचान नहीं हो रही है तो यह गृह विभाग और दिल्ली पुलिस की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

Sushma andhare target devendra fadnavis tet scam maharashtra politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 06:32 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Sushma Andhare

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.