बढ़ते क्राइम के बीच नासिक पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर, अद्विता शिंदे बनीं ACP

Nashik News: नासिक में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने 12 निरीक्षकों का तबादला किया। अद्विता शिंदे को सहायक पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति किया गया है।
nashik-police-transfer-12-inspectors-commissioner-sandeep-karnik-action
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Police Transfer: नासिक शहर में हाल ही में बढ़ते अपराधों को लेकर राजनीतिक नेताओं ने मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद कार्रवाई की मांग की थी। इसके तुरंत बाद पुलिस विभाग ने शुक्रवार 3 अक्टूबर दोपहर अचानक 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए। यह निर्णय सर्च ऑपरेशन और गुंडा प्रवृत्ती विरोधी मोहिम के बीच लिया गया।

कुछ दिन पहले अंबड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मधुकर कड से अपराध शाखा यूनिट-1 का अतिरिक्त कार्यभार वापस लेकर वह जिम्मेदारी डॉ. अंचल मुदगल को सौंपी गई थी। उस समय बताया गया था कि कड जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

कमिश्नर ने जारी किया आदेश

अब आयुक्तालय से मिली जानकारी के अनुसार, नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने वरिष्ठ निरीक्षकों की जबाबदारी में तात्कालिक बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अंबड के निरीक्षक मधुकर कड को गंगापुर में और गंगापुर के निरीक्षक जगवेंद्रसिंह राजपूत को अंबड में नियुक्त किया गया है। भद्रकाली के राकेश चौधरी, पंचवटी के गजेंद्र पाटिल, म्हसरुल के अंकुश चिंतामण, सरकारवाडा के सुरेश आव्हाड, नासिक रोड के जितेंद्र सपकाले, उपनगर के जयंत शिरसाठ और देवळाली कैंप के श्रीनिवास देशमुख की नियुक्तियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

इंस्पेक्टर ट्रांसफर लिस्ट

क्रमांक पुलिस अधिकारी वर्तमान नियुक्ति नई नियुक्ति
1 मधुकर कड अंबड गंगापूर
2 जगवेंद्रसिंह राजपूत गंगापूर अंबड
3 मनोहर कारंडे अंबड (दुय्यम) इंदिरानगर
4 प्रकाश अहिरे भद्रकाली (दुय्यम) सातपूर
5 उमेश पाटील सायबर आडगांव
6 संतोष नरुटे मुंबई नाका चुंचाले
7 रणजित नलवडे सातपूर विशेष शाखा
8 संजय पिसे आडगांव सायबर
9 विश्वास पाटील चुंचाले मुंबई नाका
10 तृप्ती सोनवणे इंदिरानगर यातायात यूनिट 1
11 तुषार आढाव यातायात यूनिट 1 यातायात यूनिट सातपूर
12 रियाज शेख यातायात यूनिट सातपूर यातायात यूनिट द्वारका

एसीपी स्तर पर भी फेरबदल

आयुक्तालय में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर अद्विता शिंदे की नियुक्ति हुई है, जो शीघ्र कार्यभार संभालेंगी। वहीं, सरकारवाडा विभाग के एसीपी नितीन जाधव को पदोन्नति देकर मुंबई के फोर्स वन टीम में अधीक्षक के रूप में बदली दी गई है।

इसके चलते सरकारवाडा, विशेष शाखा और आस्थापना की जिम्मेदारियां फिलहाल रिक्त हैं। अब दोनों परिमंडलों के चारों विभागों सहित अन्य शाखाओं में भी एसीपी स्तर पर बदलाव किए जाने की तैयारी है। यह फेरबदल बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com