फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Fusion Classroom IPO: फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई से खुलेने वाला है। ₹151-₹159 प्राइस बैंड भी तय है। जानें लॉट साइज, लिस्टिंग डेट और आईपीओ से जुड़ी हर जरूरी डिटेल।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
कंपनी की फाउंडर डायरेक्टर अलका निखिल जवेरी (सोर्स: नवभारत फोटो)
Fusion Classroom Edutech IPO: देशभर में तेजी से बढ़ते हाइब्रिड एडुटेक प्लेटफॉर्म फ्यूज़न क्लासरूम एडुटेक लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO 31 जुलाई 2026 को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹151 से ₹159 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO 4 अगस्त 2026 को बंद होगा। जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 30 जुलाई 2026 को शुरू होगी।
कंपनी की फाउंडर डायरेक्टर अलका निखिल जवेरी के अनुसार वर्ष 2016 में स्थापित फ्यूज़न क्लासरूम के 6 लाख से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता एवं 2 लाख से अधिक पेड सबस्क्राइबर हैं। इसके अलावा 100 से अधिक पाठ्यक्रमों की लाइब्रेरी है। यह कुल 24,55,200 इक्विटी शेयरों का इश्यू है। इसमें 19,89,400 नए शेयरों का फ्रेश इश्यू और 4,65,800 शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।
सभी शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 है। न्यूनतम बोली लॉट 1,600 शेयर का है और इसके बाद 800 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत नेट ऑफर का 50% तक QIB के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। QIB हिस्से में से 60% तक एंकर निवेशकों को दिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
हमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
टीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
फंड का उपयोग कहां होगा
कंपनी के को फाउंडर एवं डायरेक्टर ध्रुव निखिल जवेरी एवं धूमिल निखिल जवेरी के अनुसार IPO से मिलने वाली राशि का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज के भुगतान, AI/ML मॉडल और टेक्नोलॉजी विकास, सर्वर-क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट डेवलपमेंट, नए ऑफलाइन केंद्रों के लिए डेस्कटॉप-लैपटॉप खरीद, मार्केटिंग और संभावित अधिग्रहणों के लिए करेगी।
यह भी पढ़ें: ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
कंपनी के बारे में
2016 में स्थापित फ्यूज़न क्लासरूम K-12 शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल अपस्किलिंग और AI/ML लर्निंग समाधान देती है। कंपनी का Klassroom Education OTT प्लेटफॉर्म और मुंबई में 30 से अधिक पार्टनर केंद्र हैं। कंपनी के पास 100 से अधिक कोर्स और 3,300 घंटे से अधिक का स्वामित्व वाला डिजिटल कंटेंट है। इस इश्यू के लिए नार्नोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज बुक रनिंग लीड मैनेजर और माशितला सिक्योरिटीज रजिस्ट्रार हैं।
