मुंबई के कोलाबा में टला बड़ा हादसा! 5 मंजिला किस्मत बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Mumbai Colaba Fire: मुंबई के कोलाबा स्थित किस्मत बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि एक महिला मामूली रूप से झुलस गई है।
- Written By: आकाश मसने
कोलाबा के किस्मत बिल्डिंग में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Colaba Kismat Building Fire News: मुंबई के कोलाबा इलाके में गुरुवार सुबह एक रिहायशी इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।ससून डॉक के सामने स्थित किस्मत बिल्डिंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी।
मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को गुरुवार सुबह 8 बजे कोलाबा के ससून डॉक के सामने स्थित किस्मत बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी में बताया गया कि ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर बनी चार मंजिला इमारत के चौथे फ्लोर पर एक कमरे में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, बेस्ट सप्लाई, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी का वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गया।
इमारत के पांचवें फ्लोर पर लगी आग
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में मिली जानकारी के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर बनी पांच मंजिला इमारत के पांचवें फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर दो तक सीमित थी। आग से कमरे में मौजूद बिजली की वायरिंग, बिजली के उपकरण, लकड़ी का फर्नीचर, पर्दे और खाने-पीने का सामान जल गया। आग लगभग 200 गुना 100 फीट के दायरे में फैली थी, लेकिन दमकल विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
संभाजीनगर में ‘प्लग एंड प्ले’ औद्योगिक पार्क योजना में शहर को शामिल करने की मांग; निवेशकों को मिलेगा बढ़ावा
नागपुर में राशन चावल गबन मामला गरमाया, विधानसभा में कुछ और, RTI में कुछ और?
पुणे में वंदे भारत ट्रेन डिरेलमेंट मामले में बड़ा खुलासा, ट्रैक की तकनीकी खामी आई सामने
Major fire in a building at Colaba Causeway at 8 AM. View from my window. Likely cause: AC unit (to be verified). Swift response by @mybmc fire fighters. Hope no casualties🙏🏻 ⚠️ Reminder: Get your ACs serviced regularly to prevent short circuits.@MumbaiPolice @MahaCyber1 pic.twitter.com/srJ8snusDA — Pulkit Soni (@Pulkit_Soni17) May 28, 2026
कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि करीब 50 साल की एक महिला के दाहिने हाथ की उंगलियां मामूली रूप से झुलस गईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी लेकिन महिला ने इलाज के लिए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें:- वीर सावरकर पर राजनीति करने वालों को क्या उनका… राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट कर नेताओं को लिया आड़े हाथ
क्या है आग लगने का कारण ?
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के दौरान इमारत में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। कई लोग एहतियात के तौर पर नीचे उतर आए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आसपास के इलाके में किसी तरह का खतरा नहीं है।
(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)
