महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
Maharashtra Political Controversy: चंद्रशेखर बावनकुले ने हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर तीखा हमला बोला। बकरीद पर गोवंश कटान रोकने और वोटर लिस्ट शुद्धिकरण पर भी सख्त रुख दिखाया।
- Written By: अंकिता पटेल
चंद्रशेखर बावनकुले,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra BJP Congress Clash: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री तथा नागपुर जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपकाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ दिए गए बयान की ‘मूर्खतापूर्ण, नीच और नालायक’ करार दिया।
बावनकुले ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी भाषा का दोबारा इस्तेमाल किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता उन्हें महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे। बावनकुले ने कहा कि हर्षवर्धन सपकाल को अपनी राजनीतिक हैसियत और वे किसके खिलाफ बोल रहे हैं, इसका ध्यान रखना चाहिए। इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा हो सकता है।
Bawankule बोले: बकरीद पर गोवंश कटान पर सख्ती
बकरीद के मद्देनजर पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ किया कि राज्य में किसी भी कीमत पर गोवंश (गायों और उनके वंश) के कटान की अनुमति नहीं दी जाएगी। गोहत्या करने वालों और उनकी मदद करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
तेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
यह भी पढ़ें:-नागपुर में राशन चावल गबन मामला गरमाया, विधानसभा में कुछ और, RTI में कुछ और?
राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के कई जगह नाम होने की शिकायतों को दूर करने के लिए बावनकुले ने ‘विशेष गहन संशोधन’ प्रक्रिया का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इससे वोटर लिस्ट शुद्ध और पारदर्शी होगी जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा।
महायुति में सीट बंटवारा अंतिम चरण में
विप चुनाव के लिए महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) में 99% चर्चा पूरी हो चुकी है। तीनों दली के प्रमुख नेता आपस में बैठकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसके लिए दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से भी चुनाव को निर्विरोध कराने की अपील की।
