यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
Central Railway Mega Block: मुंबई में रविवार को मध्य रेलवे के मेन लाइन और ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे माटुंगा-ठाणे और ठाणे-वाशी मार्ग पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Update: रविवार को मध्य रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए यह खबर जरूरी है। मध्य रेल, मुंबई मंडल पर रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेन लाइन पर माटुंगा और मुलुंड के बीच और ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे और वाशी स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक होगा। इससे लोकल ट्रेनें प्रभावित होंगी।मेन लाइन पर माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
सीएसएमटी मुंबई से 10.36 बजे से 3.10 बजे तक चलने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाएं माटुंगा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अपने निर्धारित ठहरावों पर रुकेंगी और गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
ये लाइन होगी डायवर्ट
ठाणे से आगे की फास्ट ट्रेनों को मुलुंड स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा। ठाणे से 11:03 बजे से 3:38 बजे तक चलने वाली अप फास्ट लाइन की ट्रेनें मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच निर्धारित ठहरावों के अनुसार ट्रेनें रुकेंगी, फिर माटुंगा स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी और अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
ट्रांस-हार्बर लाइन पर 5 घन्टे का ब्लॉक
ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर 11:10 बजे से 4:10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन की ट्रेनें इस अवधि के दौरान रद्द रहेंगी।
ये भी पढ़े: रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा ऐलान, असिस्टेंट लोको पायलट के हजारों पदों पर होगी भर्ती
ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेनें 10:35 बजे से 4:07 बजे तक और पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे जाने वाली अप लाइन की ट्रेनें 10:25 बजे से 4:09 बजे तक रद्द रहेंगी। मेन लाइन के साथ हार्बर और ट्रांस हार्बर के यात्री ब्लॉक का समय देख कर ही छुट्टी के दिन अपनी यात्रा की योजना बनाएं। मध्य रेल का कहना है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक कार्य आवश्यक हैं।
