मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Central Railway Mega Block: रात में मेगा ब्लॉक से सेवाएं प्रभावित, दिन में परीक्षा के लिए सुचारू संचालन

Mumbai Central Railway Mega Block: NEET UG 2026 परीक्षा को देखते हुए 3 मई दिन में सेंट्रल रेलवे पर कोई ब्लॉक नहीं रखा गया है। हालांकि, 2-3 मई की मध्यरात्रि में मेगा ब्लॉक के कारण लोकल सेवाएं प्रभावित।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Central Railway Mega Block NEET Exam Relief: नीट यूजी 2026 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रविवार 3 मई को दिन में मध्य रेलवे पर कोई ब्लॉक नहीं होगा। जबकि (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि) को रात्रि समय मेगा ब्लॉक रखा जाएगा।

विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए, मध्य रेल मुंबई मंडल पर 2 और 3 मई की मध्य रात्रि में सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच मेन लाइन पर और ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर मध्यरात्रि मेगा ब्लॉक परिचालित होगा।

लोकल सेवाएं होंगी प्रभावित

यह मेन लाइन ब्लॉक के चलते 3 मई को रात्रि 12:05 बजे से सुबह 05:05 बजे तक सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच चलने वाली अप और डाउन स्लो लाइन पर असर होगा।

2 को रात्रि 11:30 बजे से 3 मई को सुबह 4:47 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से चलने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी।

2.05.2026 को रात्रि 11.29 बजे से 03.05.2026 को 5.04 बजे तक घाटकोपर से चलने वाली अप स्लो ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। डाउन लाइन पर इस ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL63 सीएसएमटी-टिटवाला होगी, जो 2 मई को रात्रि 11.16 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी।

अप लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL68 टिटवाला-सीएसएमटी होगी, जो 02.05.2026 को रात्रि 10.22 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी। डाउन लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन N5 सीएसएमटी-कसारा होगी, जो दिनांक 3.05.2026 को 5:07 बजे सीएसएमटी से निकलेगी ।अप लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन TL2 टिटवाला-सीएसएमटी होगी, जो 3.05.2026 को 04:12 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन ब्लॉक

  • ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन की अप और डाउन सेवाएं 02.05.2026 को 23.45 बजे से दिनांक 03.05.2026 को 04.45 बजे तक रद्द रहेंगी।
  • ब्लॉक अवधि के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन की अप और डाउन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन सेवाएं 2.05.2026 को 11.32 बजे से 3.05.2026 को 12.05 बजे तक निलंबित रहेंगी।
  • डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TPL71 ठाणे-पनवेल होगी, जो 2.05.2026 को 11.14 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी।
  • अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TV116 वाशी-ठाणे होगी, जो 02.05.2026 को 10.45 बजे वाशी से प्रस्थान करेगी।
  • डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन TPL3 ठाणे-पनवेल होगी, जो 03.05.2026 को 5.12 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी ।
  • अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन TPL2 पनवेल-ठाणे होगी, जो 3.05.2026 को सुबह 4.33 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP