Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के रेलवे अस्पताल में सनसनी: ओटी में होना था ऑपरेशन, पर कमरे में मिली महिला डॉक्टर की लाश!

Western Railway Hospital News: मुंबई सेंट्रल के जगजीवनराम अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत। ईएनटी विभाग की डॉ. अनुजा कुलकर्णी कमरे में मृत मिलीं। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 13, 2026 | 10:09 AM

महिला डॉक्टर की मौत (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jagjivan Ram Hospital Mumbai: मुंबई सेंट्रल स्थित पश्चिम रेलवे के जगजीवनराम अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। डॉक्टर का शव अस्पताल परिसर में स्थित उनके कमरे में मिला। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, डॉ. अनुजा कुलकर्णी को बीते दिन अस्पताल में पहले से निर्धारित कई सर्जरी करनी थीं लेकिन तय समय पर वह ऑपरेशन थिएटर नहीं पहुंचीं। सहकर्मियों ने उन्हें कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। लगातार संपर्क न हो पाने के कारण उनके साथ काम करने वाले डॉक्टरों को संदेह हुआ।

चौथी मंजिल पर था कमरा

इसके बाद एक जूनियर डॉक्टर चौथी मंजिल पर स्थित उनके कमरे तक पहुंचा और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उसने दरवाजे के कांच से अंदर झांककर देखा तो डॉ. कुलकर्णी कुर्सी के पास फर्श पर गिरी हुई दिखाई दीं। यह दृश्य देखकर उसने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी।

सम्बंधित ख़बरें

IRCTC का खास यूरोप टूर पैकेज, 12 रात 13 दिन में यूरोप के12 शहरों की सैर का मौका

Wardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

रेलवे स्टेशन बनेंगे कमर्शियल हब, वेस्टर्न रेलवे ने तय किया 239 करोड़ कमाई का लक्ष्य

वर्धा जिला परिषद बजट: 22.50 करोड़ में जिले के विकास का रोडमैप तैयार, छात्रों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा

सूचना मिलने पर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर मौके पर पहुंचे और डॉक्टर की जांच की। जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का पंचनामा कर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कमरे में महिला डॉक्टर का शव मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद था।

डॉ. अनुजा कुलकर्णी के रूप में हुई पहचान

मृतका की पहचान डॉ. अनुजा कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो अविवाहित थीं और अस्पताल के ईएनटी (कान-नाक-गला) विभाग में कार्यरत थीं। मुंबई के टार्डियो पुलिस स्टेशन में इस मामले में एडीआर के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें – गैस सिलेंडर की किल्लत पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 बड़े फैसलों से आम आदमी को मिलेगी राहत

फिलहाल डॉक्टर की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अस्पताल परिसर और चौथी मंजिल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai central railway hospital dr anuja kulkarni death investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2026 | 10:09 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.