रेलवे स्टेशन बनेंगे कमर्शियल हब, वेस्टर्न रेलवे ने तय किया 239 करोड़ कमाई का लक्ष्य
Western Railway ने यात्रियों के किराये के अलावा आय बढ़ाने के लिए नया लक्ष्य तय किया है। अगले वित्त वर्ष 2026-27 में नॉन-फेयर रेवेन्यू को 239 करोड़ तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पश्चिमल रेलवे (सौ,. सोशल मीडिया )
Western Railway Non Fare Revenue Target: यात्रियों से मिलने वाले किराये के अलावा आय बढ़ाने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा लक्ष्य तय किया है।
रेलवे ने अगले वित्त वर्ष 2026-27 में गैर किराया आय को बढ़ाकर 239 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों को केवल यात्रा के केंद्र तक सीमित न रखकर उन्हें वाणिज्यिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है।
इस योजना को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने की। बैठक में विभिन्न मंडलों के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधकों ने भाग लिया और गैर किराया आय बढ़ाने के लिए नए तथा अभिनव उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं पर जोर
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। साथ ही रेलवे की आय में वृद्धि करना भी महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इसी दिशा में कई स्टेशनों पर नए प्रयोग किए गए हैं, जिन्हें सफल माना जा रहा है और अब उन्हें अन्य स्टेशनों पर भी लागू करने की योजना है।
कई स्टेशनों पर सफल प्रयोग
वेस्टर्न रेलवे के अंतर्गत कुछ स्टेशनों पर पहले से ही नए प्रयोग किए जा चुके हैं। मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर बनाया गया डिजिटल लाउंज, रतलाम स्टेशन पर विकसित किया गया मिनी मॉल तथा अहमदाबाद स्टेशन पर स्थापित वातानुकूलित डिजिटल लाउंज ऐसे उदाहरण हैं, जिनसे यात्रियों को सुविधा मिली है और रेलवे की अतिरिक्त आय भी बढ़ी है।
फरवरी तक 117 करोड़ की आय
वर्तमान वित्त वर्ष में फरवरी 2026 तक वेस्टर्न रेलवे को गैर किराया स्रोतों से 117 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। इस उपलब्धि के कारण यह जोन देश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेलवे जोनों में शामिल हो गया है।
ये भी पढ़ें :- युद्ध के बीच भारत को राहत, 1.35 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर मुंबई पहुंचा जहाज
स्टेशनों पर बढ़ेंगी वाणिज्यिक गतिविधियां
रेलवे अब स्टेशनों पर ब्रांडेड कियोस्क, अनुभव केंद्र और बड़े डिजिटल विज्ञापन माध्यमों को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है। इन पहलों के जरिए यात्रियों को नई सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
