Wardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
Wardha Weather Update: वर्धा में मौसम का रेड अलर्ट! 14 से 16 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश के आसार। गेहूं और चना उत्पादक किसानों को सतर्क रहने की चेतावनी।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा में बारिश (फाइल फोटो)
Wardha IMD Alert: होली और धुलिवंदन के बाद जिले में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। वर्तमान में जिले का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसी बीच नागपुर स्थित मौसम विभाग के वेधशाला केंद्र ने वर्धा जिले में 14, 15 और 16 मार्च को आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार इन तीन दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बेमौसम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। जिले में इस समय किसान गेहूं और चना जैसी रबी फसलों की कटाई और मड़ाई के काम में तेजी से जुटे हुए हैं। वहीं कुछ किसानों ने रबी सीजन में सब्जियों की भी खेती की है।
ऐसे में यदि किसान सावधानी नहीं बरतते हैं तो उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन विभाग ने कृषि विभाग को किसानों को समय रहते सूचना देने और आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि संभावित प्राकृतिक आपदा से नुकसान को कम किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
तापमान में आएगी हल्की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 मार्च को आंधी, गरज-चमक और बेमौसम बारिश की संभावना के साथ जिले के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 14 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – वर्धा में बनेगा मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, मंत्री नितेश राणे ने दी मंजूरी, हाई-टेक बाजार से बदलेगी किस्मत
15 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 16 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना नागपुर स्थित मौसम विभाग के वेधशाला केंद्र ने जताई है।
