मुंबई के तीन प्रमुख स्टेशनों का जल्द होगा कायापलट, एस्केलेटर और सौंदर्यीकरण की योजना
Mumbai Railway Station Redevelopment: दक्षिण मुंबई के मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड और चर्नी रोड स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने और व्यापक सौंदर्यीकरण के साथ पुनर्विकास कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Grant Road station (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Passenger Facilities: दक्षिण मुंबई के तीन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड और चर्नी रोड में जल्द ही बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में महा प्रबंधक विजय कुमार से मुलाकात कर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में तय किया गया कि तीनों स्टेशनों पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाए जाएंगे, जिससे बुजुर्ग यात्रियों को विशेष सुविधा मिल सके। इसके साथ ही स्टेशन परिसर का व्यापक सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने पर जोर
मंत्री लोढ़ा ने स्टेशन क्षेत्रों में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और फेरीवालों की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई फेरीवालों की पहचान की जांच आवश्यक है और इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा सड़कों पर नशे की हालत में घूमने वाले लोगों की वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
रेलवे का आश्वासन
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रबंधक विजय कुमार ने सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चर्नी रोड स्टेशन को गिरगांव से जोड़ने वाले लंबित पुल निर्माण में भी रेलवे सहयोग करेगा। बैठक में कौशिक शाह सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
