मुंबई में 150 Double Decker Buses अटकी, BEST ने ठेकेदार को दिया अंतिम अल्टीमेटम
Double Decker Bus Delay: मुंबई में BEST की 150 एसी डबल डेकर बसें दो साल से अटकी हुई हैं। यात्रियों को लंबा इंतजार झेलना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने ठेकेदार को अंतिम चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
डबल डेकर बसें (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BEST Double Decker Bus Delay: मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऑर्डर की गई 200 डबल डेकर बसों मे से 150 पिछले दो सालों से अटकी पड़ी हैं। बेस्ट की ओर से ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद को संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
अतः अब बेस्ट प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए ठेकेदार को एक महीने का अंतिम अल्टीमेटम दे दिया है। महाप्रबंधक सोनिया सेठी ने बेस्ट समिति की बैठक में स्पष्ट किया कि यदि तय समय में आपूर्ति नहीं हुई तो कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर नया टेंडर जारी किया जाएगा।
यात्रियों को 50 मिनट तक इंतजार की नौबत
बेस्ट ने ढाई साल पहले यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए 200 एसी डबल डेकर बसों का ऑर्डर दिया था। इनमें से मात्र 50 बसें ही बेड़े में शामिल हो सकी है। बाकी 150 बसों का इंतजार अब भी जारी है, बसों की आपूर्ति में देरी के कारण बेस्ट को अधिक मांग वाले मार्गो पर पर्याप्त बसे उपलब्ध कराने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
BMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
मुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्र जुटना शुरू, एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव और राज
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
ये भी पढ़ें :- Mumbai Stray Dogs Sterilization: मुंबई में आवारा कुत्तों की नसबंदी पर 23 करोड़ खर्च, BMC योजना को मंजूरी
इन इलाकों में चलायी जा रही है Double Decker Buses
बसों की कमी का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है। कई मार्गों पर प्रतीक्षा समय बढ़कर 50 मिनट तक पहुंच गया है। इससे मुंबईकरों की रोजमर्रा की रफ्तार थमती नजर आ रही है। एसी डबल डेकर बसें मुख्य रूप से दक्षिण मुंबई, कुर्ला पश्चिम और बीकेसी जैसे इलाकों में चलाई जाती हैं, जहां इन बसों में हमेशा यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। बेस्ट ने ये बसे स्विच मोबिलिटी कंपनी से ऑर्डर की थी। लेकिन 2019 में केंद्र सरकार ने डबल डेकर बसों में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल यूनिट लगाना अनिवार्य कर दिया।
