मुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्र जुटना शुरू, एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव और राज
Abhinandan Morcha Mumbai: शिवाजी पार्क में अभिनंदन मोर्चा को लेकर सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्रों और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। आज एक मंच पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ नजर आएंगे।
- Written By: गोरक्ष पोफली
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की फोटो (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Mumbai Shivaji Park Students Gather: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक और रणनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। आज सुबह से ही मुंबई का दिल कहे जाने वाले दादर और शिवाजी पार्क इलाके में भारी गहमागहमी है। मौका है शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व में निकलने वाले संयुक्त अभिनंदन मोर्चा का। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की बड़ी जीत बताते हुए दोनों भाई आज एक साथ शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
रैली की शुरुआत से पहले ही मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। वीर सावरकर मार्ग और शिवाजी पार्क के आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। सुबह करीब 9:50 से 10:00 बजे के बीच ही शिवाजी पार्क के प्रवेश द्वारों और मुख्य सड़कों पर पहला बैरिकेड लगा दिया गया था।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने न केवल बैरिकेडिंग की है, बल्कि सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात के मार्गों में भी बदलाव किए हैं, ताकि समर्थकों और छात्रों की भीड़ के कारण आम जनता को परेशानी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
BMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
पेपर लीक और नीट धांधली पर बड़ा फैसला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर में बनाईं विशेष अदालतें!
साठगांठ या ढिलाई? अधिकारियों की लापरवाही से लटका ऑटो ट्रिगर सिस्टम, नागपुर में रजिस्ट्री का काम ठप!
VIDEO | Mumbai: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, MNS chief Raj Thackeray to lead ‘victory march’ after students’ protest over Dharmendra Pradhan’s resignation. Visuals from Veer Savarkar Marg.#Mumbai pic.twitter.com/f8OzERKaO3 — Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026
छात्रों और समर्थकों का हुजूम
शिवाजी पार्क परिसर में सुबह से ही छात्रों, अभिभावकों और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहले इस आंदोलन का स्वरूप तिरंगा आंदोलन के रूप में प्रस्तावित था, लेकिन छात्रों की जीत के बाद अब ठाकरे बंधुओं ने इसे अभिनंदन मोर्चा का नाम दिया है।
उद्धव ठाकरे ने इस ऐतिहासिक मोड़ पर कहा कि यह देश के युवाओं की ताकत है जिसने डर के माहौल को खत्म किया है और तानाशाह को झुकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, राज ठाकरे ने इसे Gen Z युवाओं की बड़ी सफलता करार देते हुए कहा कि युवाओं के संघर्ष ने सरकार के अहंकार को तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: ठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
एक मंच पर ठाकरे बंधु
राजनीतिक विशेषज्ञों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कैसे एक लंबे समय बाद दोनों ठाकरे भाई किसी बड़े मुद्दे पर एक साथ सड़क पर उतर रहे हैं। शिवाजी पार्क से निकलने वाला यह मोर्चा न केवल छात्रों की जीत का उत्सव है, बल्कि मुंबई और महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए समीकरण की ओर भी इशारा कर रहा है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और ड्रोन कैमरों के जरिए भी भीड़ पर नजर रखी जा रही है ताकि यह विशाल मोर्चा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
