Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई बेस्ट बस हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने अतिक्रमण को ठहराया जिम्मेदार

Bhandup Bus Crash: मुंबई के भांडुप इलाके में हुई बेस्ट बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण और भारी भीड़ को हादसे का प्रमुख कारण बताया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 30, 2025 | 07:06 PM

Bhandup Bus Crash:मुंबई के भांडुप (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई में हुई बेस्ट बस दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को सड़क पर उतरना पड़ा, जिसके चलते चार लोग बस की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात ‘बेस्ट’ की एक बस की चपेट में आने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। Mप्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर का इलाका हमेशा व्यस्त रहता है। सस्ती सब्जियां मिलने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिससे अक्सर भारी भीड़ बनी रहती है।

…वहां खून बिखरा हुआ था

फार्मासिस्ट सैमिनी मुदलियार ने बताया, “मैं पास के बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रही थी, तभी मुझे एक तेज आवाज सुनाई दी। अगले ही पल मैंने लोगों को गिरते हुए देखा और बस थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गई।” उन्होंने बताया कि बस के रुकते ही लोग वाहन को धकेलते नजर आए, जिससे संकेत मिला कि कई लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं। सैमिनी ने कहा कि जब वह बस के पास पहुंचीं तो वहां खून बिखरा हुआ था और कई शव पड़े थे।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबईकरों को मिलेगी कुछ राहत, पश्चिम रेलवे पर बढ़ेंगी लोकल फेरियां, चलेगी 12 एसी और 3 नॉन-एसी अतिरिक्त लोकल

मैंग्रोव पर मचा महाभारत, अवैध निर्माण रोकने पहुंची टीम से पार्षद की तीखी झड़प, सदस्यता रद्द करने की मांग

यवतमाल नप क्षेत्र में दैनिक वसूली बंद, हल्लाबोल आंदोलन के बाद सर्वसाधारण सभा में निर्णय

अमरावती: प्रशांत नगर उद्यान की बदहाली पर फूटा गुस्सा; करोड़ों की लागत से बना बगीचा बना खंडहर,आंदोलन की चेतावनी

एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचल गया

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचल गया था, जिससे प्रतीत होता है कि बस ने उसे रौंद दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति की जांघ के पास गंभीर चोट थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 9:35 बजे से पौने 10 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा कि भांडुप स्टेशन पर समाप्त होने वाली बसों को देर शाम रेहड़ी-पटरी वालों और भारी भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन के बाहर यू-टर्न लेने में कठिनाई होती है, जो दुर्घटना का संभावित कारण हो सकता है।

ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस के 10 साल पूरे, अमिताभ-शाहरुख और तेंदुलकर सहित कई हस्तियों ने की सराहना

नौ लोगों की मौत

पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने बताया कि मृतकों में सभी पैदल यात्री शामिल थे, जो अपने घर लौट रहे थे। सैमिनी ने कहा कि पिछले वर्ष कुर्ला में हुई घटना, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी, के बाद यह बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस से जुड़ी दूसरी बड़ी दुर्घटना है। उन्होंने मांग की कि यह पता लगाने के लिए गहन जांच की जानी चाहिए कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी मांग की कि पुलिस इस बात की जांच करे कि बस चालक नशे में तो नहीं था। बाद में बस चालक की पहचान संतोष सावंत के रूप में हुई।

भारी पुलिस बल तैनात

घटना के तुरंत बाद व्यस्त इलाके के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। तड़के तक घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए।राजपूत ने आश्वासन दिया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी, हालांकि घायलों का इलाज पुलिस की प्राथमिकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai best bus accident bhandup encroachment eyewitness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 07:06 PM

Topics:  

  • Accident
  • BEST Bus
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.