मुंबई की BDD चॉल का बदलेगा स्वरूप, पात्र निवासियों को मुफ्त मिलेंगे 500 वर्ग फुट के आधुनिक 2BHK फ्लैट

Mumbai Housing Project: मुंबई के लोअर परेल स्थित एनएम जोशी मार्ग BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत पात्र निवासियों को 500 वर्ग फुट के आधुनिक 2BHK फ्लैट मुफ्त दिए जा रहे हैं।
mumbai bdd chawl redevelopment 500 sq ft free flats mhada
बीडीडी चॉल रिडेवलपमेंट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एनएम जोशी मार्ग की BDD चॉल के पात्र निवासियों को पुराने 160 वर्ग फुट के कमरों के बदले 500 वर्ग फुट कारपेट एरिया वाले आधुनिक 2BHK फ्लैट दिए जा रहे हैं।

  • नई इमारतों की साझा सुविधाओं और रखरखाव की जिम्मेदारी म्हाडा अगले 12 वर्षों तक खुद संभालेगा।

  • पहले चरण में तैयार तीन पुनर्वास इमारतों के 556 पात्र निवासियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी जा चुकी हैं।

Mumbai BDD Chawl Redevelopment: लोअर परेल के एनएम जोशी मार्ग स्थित बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत सभी सुविधाओं से लैस एक आत्मनिर्भर कॉलोनी तैयार की जा रही है। इस परियोजना में शामिल नई इमारतों की साझी सुविधाओं और देखरेख की पूरी जिम्मेदारी म्हाडा अगले 12 वर्षों तक खुद संभालेगी। परियोजना में आधुनिक आवासों के साथ अस्पताल, वेलनेस सेंटर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर पावर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी पर्यावरण अनुकूल प्रणालियों का विशेष प्रबंध किया गया है।

एनएम जोशी मार्ग की लगभग 13.49 एकड़ जमीन पर ग्राउंड प्लस 3 मंजिला कुल 32 चॉलों में करीब 2,500 किराएदार और निवासी रह रहे थे। लगभग दो-तीन पीढ़ियों से 160 वर्ग फुट के कमरे में गुजर-बसर कर रहे पात्र निवासियों को म्हाडा की ओर से 500 वर्ग फुट कारपेट एरिया वाला आधुनिक 2 बीएचके फ्लैट पूरी तरह मुफ्त दिया गया है।

mumbai bdd chawl redevelopment 500 sq ft free flats mhada
ठाणे में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पूरा शहर

निवासियों के स्वास्थ्य के लिए विशेष केंद्र स्थापित

पहले चरण में बनकर तैयार हुई तीन पुनर्वास इमारतों के 556 पात्र निवासियों को हाल ही में इन फ्लैटों की चाबियां सौंपी गई है। परियोजना के तहत बन रही सभी इमारते उन्नत भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित है। प्रत्येक इमारत में तेज आवाजाही के लिए दो पैसेंजर लिफ्ट और आपातकालीन स्थिति के लिए एक विशेष फायर लिफ्ट लगाई गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर हर फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा वाहनों के व्यवस्थित ठहराव के लिए तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग, स्टिल्ट क्षेत्र और एक सुरक्षित पोडियम का निर्माण किया जा रहा है। परिसर के भीतर ही बच्चों की शिक्षा और निवासियों के स्वास्थ्य के लिए विशेष केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

mumbai bdd chawl redevelopment 500 sq ft free flats mhada
आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, AI से तैयार किया था लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर ऑडियो

नायगांव समेत तीनों इलाकों में 15 हजार से अधिक परिवारों का पुनर्वास

वरली के एनएम जोशी मार्ग-लोअर परेल और नायगांव की लगभग 68 एकड़ भूमि पर फैली 151 चॉलों के 15,573 निवासियों का पुनर्वास किया जा रहा है। परियोजना के विवरण के अनुसार एनएम जोशी मार्ग पर 2,560 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों के लिए 14 पुनर्वास इमारतें बन रही हैं। वरली में 9,689 इकाइयों के लिए 34 बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। वहीं नायगांव दादर में 3,344 आवासीय व गैर-आवासीय इकाइयों के लिए 20 पुनर्वास इमारतों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

वरली परियोजना में अब तक 2,133 घरों का लोकार्पण

वरली बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के तहत अब तक तीन अलग-अलग चरणों में कुल 2, 133 पुनर्वास फ्लैटों का लोकार्पण पूरा किया जा चुका है। इसके तहत 14 अगस्त 2025 को पहले चरण में 556 फ्लैट बांटे गए थे। इसके बाद 22 मई 2026 को ए से एच विंग के 827 फ्लैट और 10 सितंबर 2026 को बी व सी विग के 750 फ्लैट पात्र परिवारों को सौंपे गए।