

Highlights:
अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में पुलिस ने बिहार के दरभंगा निवासी वैभव मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए अभिनेता को धमकी भरे संदेश भेजे थे।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर AI की मदद से धमकी भरा ऑडियो तैयार किया था।
Ayushmann Khurrana Threat Case: फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए आयुष्मान खुराना को धमकी भरे संदेश भेजे थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से उसका पता लगाया और उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने एआई की मदद से धमकी भरा ऑडियो तैयार किया था। इससे पहले तुषार कपूर को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम वैभव मिश्रा है, जिसने एआई का इस्तेमाल कर फिल्म जगत के कई कलाकारों की नींद उड़ा दी थी।
सामने आए ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति कहता है कि उसने पहले भी फोन किया था, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद वह बातचीत करने और सेटलमेंट करने की बात कहता है। ऑडियो में शख्स की आवाज में धमकी साफ सुनाई देती है। ऑडियो में कहा गया है, 'अंशुमान साहब, मैं अनिल पंडित बोल रहा हूं, मैं लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बोल रहा हूं, मैंने आपको फोन किया था, लेकिन आपने फोन नहीं उठाया और फिर कॉल काट दी।
कोई बात नहीं, आपको सिर्फ इतना संदेश देना है कि आप हमारे साथ बात कर लीजिए। अगर कोई सेटलमेंट करना है तो वह कर लीजिए, अगर आप इसी तरह का एटीट्यूड दिखाना चाहते हैं, तो फिर टाइगर श्रॉफ के साथ जो घटना हुई है, वैसा ही कुछ आपके साथ भी हो सकता है। आपका चंडीगढ़ में कहां घर है, इसकी जानकारी भी हमें है। आप मुंबई में कहां रह रहे है, यह भी हमें पता है। आपकी बाइक का नंबर भी हमारे पास आ गया है।
ऑडियो में आगे कहा गया, 'देखिए, हमे सिर्फ एक बार आपसे बात करनी है। आप बात कर लीजिए, इसके बाद हम आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। अगर आप बातचीत के लिए तैयार है, तो हमे कोई दिक्कत नहीं है। हमने आपको बात करने के लिए ही फोन किया था। इसलिए हमारा संदेश सुनने के बाद हमें कॉल बैक कीजिए।