उल्हासनगर में 316 सीसीटीवी में 125 सीसीटीवी कैमरे बंद, 2 से 3 दिनों में शुरू करने का डीसीपी सचिन गोरे का दावा

Ulhasnagar CCTV Cameras: उल्हासनगर में कुल 316 में से 125 सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। बारिश से प्रभावित लाइन की मरम्मत के बाद 2-3 दिनों में कैमरे शुरू करने का डीसीपी सचिन गोरे ने दावा किया है।
ulhasnagar-125-cctv-cameras-closed-rain-line-repair-asl01
उल्हासनगर सीसीटीवी कैमरे (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ulhasnagar Police CCTV: उल्हासनगर में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कर शुरू करने की मांग स्थानीय विधायक कुमार आयलानी ने की है। उन्होंने उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त को पत्र देकर शहर के विभिन्न स्थानों पर बंद कैमरों की तत्काल जांच और मरम्मत कराने की मांग की हैं । बारिश के कारण एक लाइन प्रभावित होने से कैमरों के बंद होने की जानकारी सामने आई है।

विधायक आयलानी ने कहा कि चोरी, मारपीट, लूटपाट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं की निगरानी और जांच में सीसीटीवी कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गणेशोत्सव सहित आगामी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान शहर में भीड़ और यातायात बढ़ने की संभावना है, ऐसे में रेलवे स्टेशन, बाजार, प्रमुख चौक, चौराहे मुख्य सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी व्यवस्था पूरी क्षमता से कार्यरत रहना जरूरी है।

ulhasnagar-125-cctv-cameras-closed-rain-line-repair-asl01
छत्रपती संभाजीनगर में अवैध रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 28 करोड़ की संपत्ति जब्त, 93 गिरफ्तार

बारिश से प्रभावित हुई लाइन

उल्हासनगर पुलिस परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि शहर में कुल 316 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से करीब 125 कैमरे फिलहाल बंद हैं। बारिश के कारण प्रभावित हुई लाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है और बंद पड़े कैमरों को अगले 2 से 3 दिनों में शुरू करने का दावा किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की देखरेख और तकनीकी रखरखाव का काम मैट्रिक्स नामक कंपनी करती है।

पत्र भी जारी

पुलिस विभाग की ओर से कंपनी को कैमरों की खराबी दूर करने के लिए पत्र भी जारी किया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कैमरे बंद होने के बावजूद पुलिस के कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है और आवश्यक मामलों में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल रहे हैं। जिससे जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से होती रहती है। सीसीटीवी कैमरों का जांच प्रक्रिया में और अपराधिक मामलों को हल करने में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com