ठाणे में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पूरा शहर

Thane Diwali Celebration: ठाणे, कल्याण, बदलापुर और उल्हासनगर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। घरों और बाजारों में मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा हुई।
thane diwali celebration lights fireworks lakshmi puja
ठाणे में दिवाली(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ठाणे शहर सहित कल्याण, बदलापुर, उल्हासनगर और टिटवाला में लोगों ने दिवाली धूमधाम से मनाई।

  • कार्तिक अमावस्या पर लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

  • दिवाली की छुट्टियों के दौरान बच्चों ने किले बनाए और रविवार को उन्हें आकर्षक तरीके से सजाया।

Diwali Festival in Thane: ठाणे शहर सहित पूरे जिले में बम पटाखों के साथ-साथ दीए जलाकर लोगों ने दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया गया। मंदिरों और घरों को दीयों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी का आनंद लिया।

सजाए गए थे किले

दीपावली का त्योहार शहर में खुशियां, उमंग और जबरदस्त उत्साह लेकर आता है। ठाणे शहर, कल्याण, बदलापुर, उल्हासनगर, टिटवाला सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ थी। बच्चों ने छुट्टियां शुरू होते ही किले बनाने का काम शुरू कर दिया था। रविवार को किलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

शाम होते ही शुभ मुहूर्त में घर-घर सिद्धिविनायक भगवान गणेश और धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी का पूजन शुरू हो गया। दिवाली पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां दीं, मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया और त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। शाम होते ही शहर में आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया।

thane diwali celebration lights fireworks lakshmi puja
नासिक, जलगांव व धुले समेत 5 जिलों में FDA की जांच, 3.78 करोड़ का संदिग्ध खाद्य सामान जब्त; 120 लाइसेंस निलंबित

मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की

शाम को महिलाओं ने अपने-अपने घरों के आंगन में आकर्षक और भव्य रंगोलियां बनाईं। शहर के प्रमुख मंदिरों में दीपदान करने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। दीपावली पर घरों में लक्ष्मी पूजन से पहले व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्यापारियों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की। इस ले दौरान संस्थानों में कर्मचारियों और कर संचालकों ने भी पूजा में भाग लिया।

thane diwali celebration lights fireworks lakshmi puja
नागपुर में गोपाला गोपाला भजन पर ग्रामीणों के साथ झूमे CM देवेंद्र फडणवीस, लोहारी सावंगा में दिखा भक्तिमय माहौल

फुलझड़ियों से रंगीन हुआ आसमान

बच्चे पटाखे, फुलझड़ियां चलाकर दीपावली के लिए उत्साह जता रहे थे। वहीं रंगीन आतिशबाजी से आसमान भी रंगीन हो रहा था। शहर के बहुमंजिली इमारतों, दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे नजर आए। ड्रोन तस्वीरों और वीडियो में पूरा शहर नीली, सफेद और केसरिया रोशनी से सराबोर दिखा। दिवाली के त्योहार को लेकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।