-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ashish Shelar Slams Shiv Sena Ubt Over India Pakistan Asia Cup Match
भारत-पाक मैच का विरोध पर शेलार ने संजय राउत को बताया ‘भारत विरोधी’, जानें और क्या कहा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Asia Cup 2025: आशीष शेलार ने एशिया कप में भारत-पाक मैच के विरोध पर शिवसेना (उबाठा) को घेरा, राउत के रुख को भारत विरोधी बताया, खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कही।

मंत्री आशीष शेलार, संजय राउत (Image- Social Media)
Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने शुक्रवार को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मैच का विरोध करने पर शिवसेना (उबाठा) पर निशाना साधा और कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को द्विपक्षीय राजनीतिक गतिरोधों से प्रभावित नहीं किया जा सकता। पत्रकारों से बात करते हुए, राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर इस मुद्दे पर ‘भारत विरोधी’ रुख अपनाने का आरोप लगाया।
शेलार ने कहा, ‘‘हमारा रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और पाकिस्तान भी भारत का दौरा नहीं करेगा। हालांकि, हम अपनी टीम को किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने या भाग लेने से नहीं रोक सकते। यह कैसा रुख है? यह उचित रुख नहीं है।”
पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना ‘विश्वासघात’
राउत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शिवसेना (उबाठा) 14 सितंबर को एशिया कप टूर्नामेंट के तहत अबू धाबी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विरोध में ‘सिंदूर रक्षा’ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना ‘विश्वासघात’ है। राउत के रुख की आलोचना करते हुए, शेलार ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद को एक बार दिवंगत शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के आवास पर आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अब भारत की भागीदारी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि बालासाहेब ने मियांदाद की अपने घर पर मेजबानी की थी।”
सम्बंधित ख़बरें
विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
संजय राउत का संजय पाटिल पर तीखा हमला, लगाया 55 करोड़ की गद्दारी का आरोप, बंदूक वाले एक्शन को बताया नाटक
इंदौर पहुंचे रामदास अठावले, किया बड़ा दावा; बोले- उद्धव ठाकरे का राजनीतिक भविष्य कमजोर
‘500 करोड़ खर्च कर शिंदे ने दिया 6 गद्दारों को जन्म, असली बाप कौन? संजय राउत का सबसे बड़ा हमला
औरंगजेब के महिमामंडन पर चुप्पी
भाजपा नेता ने एक कथित वीडियो की भी निंदा की जिसमें कुछ लोग मुगल शासक औरंगजेब के एक पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम न केवल ऐसे कृत्यों की निंदा करेंगे, बल्कि उनका विरोध भी करेंगे। शिवसेना (उबाठा) और उसके सहयोगी दल कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक समीकरणों के कारण चुनिंदा चुप्पी साधे हुए हैं। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर एक मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के खिलाफ मुखर हैं, लेकिन औरंगजेब के महिमामंडन पर चुप्पी साधे हुए हैं।”
यह भी पढ़ें- पनवेल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: दुकान पर छापा, 1170 ग्राम गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार
आगामी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों पर, शेलार ने कहा कि भाजपा, सहयोगी शिवसेना और राकांपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और मेयर का चुनाव करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे।” उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधा और दावा किया कि वे चुनावी हार से उबर नहीं पा रहे हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Mumbai ashish shelar slams shiv sena ubt over india pakistan asia cup match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले वोटर ID, पैन और अब पासपोर्ट भी नहीं नागरिकता का प्रमाण, तो फिर, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
Jun 25, 2026 | 02:23 PM‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
Jun 25, 2026 | 02:22 PMमुरैना में रामकथा और ताजिया मार्ग को लेकर विवाद, देर रात दोनों समुदायों का प्रदर्शन, प्रशासन ने निकाला समाधान
Jun 25, 2026 | 02:20 PMFlight Ticket: क्रूड ऑयल सस्ता होने से हवाई सफर होगा सस्ता, सरकार ने दिए टिकट दाम घटने के संकेत
Jun 25, 2026 | 02:17 PMनीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
Jun 25, 2026 | 02:17 PMकोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PMअमरावती में मोटर वाहन कर्मचारियों कि हड़ताल खत्म, लंबित मांगों पर आश्वासन के बाद लिया फैसला
Jun 25, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














