अंधेरी की SRA बिल्डिंग में भीषण आग! जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदे लोग, मचा हड़कंप
Mumbai Fire News: मुंबई के अंधेरी पश्चिम में एसआरए इमारत में भीषण आग लग गई। आग और धुएं से घिरे लोग अपनी जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूद गए। दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
एसआरए इमारत में आग, 4 फ्लोअर से कुदें लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Andheri SRA Building Fire: मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके से शुक्रवार की शाम एक ऐसी भयावह खबर सामने आई, जिसने पूरे शहर को सिहरने पर मजबूर कर दिया। अंधेरी पश्चिम स्थित गांवदेवी डोंगर क्षेत्र की एक एसआरए आवासीय इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी इमारत काले धुएं के गुबार और ऊंची उठती लपटों की चपेट में आ गई। इस दौरान अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में कुछ लोग तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूद गए, जिसने मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए।
घटना शुक्रवार शाम की है, जब गांवदेवी डोंगर में स्थित यूनाइटेड सोसाइटी की एसआरए बिल्डिंग नंबर 2 में अचानक आग भड़क उठी। यह इमारत नूर मस्जिद और खोजा जमातखाना के पास स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद इमारत के बड़े हिस्से में दम घोंटू काला धुआं भर गया, जिससे वहां रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए। लोग खिड़कियों से मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन आग की तपिश और धुएं ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था।
जान बचाने के लिए मौत की छलांग
इमारत के अंदर फंसे लोगों के पास निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था। दम घुटने और जिंदा जलने के डर से लोगों में भारी दहशत फैल गई। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही, अपनी जान बचाने के लिए बेबस होकर कुछ निवासी इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूद पड़े। हवा में तैरते धुएं और नीचे कूदते लोगों के मंजर ने वहां मौजूद हर शख्स को डरा दिया। अधिकारी अब उन लोगों की पहचान और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की पुष्टि कर रहे हैं जिन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
CM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर
केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा मोड़! कोर्ट ने सिया गोयल और चेतन को भेजा जेल, पुलिस रिमांड की अर्जी खारिज
आफत की बारिश के बीच 2 दिन ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद करने की उठी मांग
भंडारा में 14 हजार छात्राओं को मिला मुफ्त ST पास, अहिल्याबाई होल्कर योजना से बड़ी राहत
🚨 Mumbai Fire Alert 🚨 A severe fire broke out at SRA Building No. 2 in Gaodevi Dongar, Andheri West (United Society, near Noor Masjid & Khoja Jamatkhana).Thick smoke & flames engulfed the building. Residents trapped, screaming for help — some jumped from the structure. Fire… pic.twitter.com/bVp2seXFzj — Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 3, 2026
दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन
आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, डीएन नगर पुलिस और अडानी इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने सीढ़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: पहले अज़ान प्रतियोगिता कराई, अब याद आए राम?, उद्धव ठाकरे पर बरसे नितेश राणे, कहा- वे पाकिस्तानी एजेंट हैं
जांच के घेरे में लापरवाही
काफी कोशिशों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक इस हादसे में हुई जनहानि या घायलों की सटीक संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और यह भी देखा जा सके कि क्या इमारत में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था।
