Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में 14 हजार छात्राओं को मिला मुफ्त ST पास, अहिल्याबाई होल्कर योजना से बड़ी राहत

Bhandara Free ST Bus Pass: भंडारा परिवहन विभाग ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर योजना के तहत पिछले शैक्षणिक सत्र में 14,310 छात्राओं को मुफ्त ST बस पास वितरित किए।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 03, 2026 | 06:29 PM

Free ST Bus Pass (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Transport Department: ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं की शिक्षा को अधिक सुलभ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर योजना का भंडारा परिवहन विभाग प्रभावी क्रियान्वयन कर रहा है।

कक्षा 12वीं तक की छात्राओं को एसटी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा के तहत पिछले शैक्षिक सत्र में 14,310 पास वितरित किए गए थे, जबकि सत्र 202627 में 20,572 छात्राओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब मुफ्त एसटी पास सीधे स्कूलों में वितरित किए जा रहे हैं। इससे छात्राओं को डिपो जाकर लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं रही।

ग्रामीण छात्राओं के लिए खुशखबरी

भंडारा और गोंदिया जिले की ग्रामीण छात्राओं के लिए यह योजना सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम कर रही है। मासिक पास में 67 प्रतिशत की छूट जहां एक ओर छात्राओं को पूरी तरह मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है, वहीं छात्रों के लिए भी एसटी के मासिक पास में 67 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। इसके तहत छात्रों को केवल 33 प्रतिशत राशि का भुगतान कर मासिक पास मिल जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कों की शिक्षा का खर्च भी काफी कम हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

अंधेरी की SRA बिल्डिंग में भीषण आग! जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदे लोग, मचा हड़कंप

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा मोड़! कोर्ट ने सिया गोयल और चेतन को भेजा जेल, पुलिस रिमांड की अर्जी खारिज

आफत की बारिश के बीच 2 दिन ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद करने की उठी मांग

भंडारा स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, निजी अस्पताल रेफरल पर होगी कार्रवाई

ST बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का दायरा बढ़ा

साकोली डिपो पास वितरण में रहा सबसे आगे पिछले सत्र में छह डिपो के माध्यम से कुल 14,310 मुफ्त पास बांटे गए, जिसमें साकोली डिपो ने सर्वाधिक 4,330 पास वितरित कर विभाग में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद तुमसर में 2,575, गोंदिया में 2,297, भंडारा में 2,062, पवनी में 1,852 और तिरोडा डिपो से 1,194 छात्राओं को लाभ दिया गया। इस वर्ष कुल लक्ष्य में 6,262 लाभार्थियों की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग

572 पास बनाने का काम युद्धस्तर पर

शैक्षिक सत्र 202627 में भंडारा विभाग ने 20,572 छात्राओं को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा है।

परिवारों का आर्थिक बोझ हुआ कम

भंडारा विभाग नियंत्रक नीलेश बेलसरे ने कहा कि नया सत्र शुरू होते ही पास बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, ताकि हर पात्र छात्रा तक योजना का लाभ समय पर पहुंच सके।

Bhandara ahilyabai holkar free st pass girl students 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:12 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Bus Services
  • Gondia
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.