मुंबई फायर ब्रिगेड में शामिल हुआ जर्मन निर्मित टर्नटेबल सीढ़ी

Mumbai Fire Brigade
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) के बजट में कटौती कर दी है। बीएमसी फायर ब्रिगेड के लिए कुल बजट का 0.1 फीसदी ही प्रावधान किया है, लेकिन पिछले वर्ष बजट में किए गए प्रावधान के कारण फायर ब्रिगेड की सेवा में जर्मन निर्मित टर्नटेबल सीढ़ी (Turntable Ladder) को शामिल कर लिया है। आग के समय ऊंची इमारतों में फंसने वाले नागरिकों को इस सीढ़ी से एक साथ 16 लोगों का बचाव किया जा सकेगा।

बीएमसी ने फायर ब्रिगेड की यांत्रिक प्रणाली मजबूत करने के लिए पिछले बजट में पर्याप्त प्रावधान किया था। जिसके अनुसार 64 मीटर ऊंचाई वाली जर्मन निर्मित दो टर्न्टेबल लैडर वाहन फायर ब्रिगेड के बेड़े में शामिल हो गए हैं। इस टर्नटेबल लैडर में लिफ्ट की सुविधा है। इसलिए आपात स्थिति के दौरान एक बार में 16 नागरिकों को बचाना संभव होगा।

जर्मनी से लिया गया प्रशिक्षण

 मुंबई फायर ब्रिगेड आधुनिक प्रणालियों और प्रौद्योगिकी से लैस है इसे और अधिक आधुनिक बनाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड के पास डिजिटल मोबाइल रेडियो सिस्टम, आग बुझाने के लिए रोबोट और 90 मीटर ऊंचाई तक टर्न लैडर, आर्टिकुलेटेड वाटर टावर, हैजमैट, रैपिड रिस्पांस व्हीकल, ब्रीदिंग मास्क, त्वरित आग बुझाने की प्रक्रिया के लिए अत्याधुनिक स्वचालित लैडर वाहन हैं। अब इसमें दो अत्याधुनिक जर्मन निर्मित 64 मीटर ऊंचे टर्नटेबल लैडर जुड़ गए हैं। इन टर्नटेबल लैडर के संचालन में कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष तकनीशियन हाल ही में जर्मनी से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं।

turntable ladder

एक बार में 16 लोगों को बचाया जा सकता है

मुंबई शहर और उपनगरों की किसी भी इमारत में आग लगने की स्थिति में 21 मंजिला तक के लोगों का तत्काल बचाव किया जा सकता है। हाइराइज इमारतों में आग लगने पर दमकल कर्मी टर्नटेबल लैडर में लगी लिफ्ट की मदद से वहां पहुंच सकेंगे। इतना ही नहीं, एक बार में सोलह नागरिकों को बचाया जा सकता है। दो टर्न्टेबल लैडर करीब 21 करोड़ रुपए में खरीदे गए हैं। इसके रखरखाव का पांच साल का अनुबंध है। जल्द ही इन अत्याधुनिक वाहनों को मुंबईकरों की सेवा में शामिल कर दिया जाएगा। यह टर्नटेबल सीढ़ी वाहन स्ट्रेचर और व्हीलचेयर को से लैस हैं। इसे क्रेन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीढ़ी का इस्तेमाल लाइट टावर के रूप में किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com