Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश

Foreign Nationals Arrested: मुंबई एयरपोर्ट पर दो विदेशी नागरिक फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार हुए, जिससे फर्जी दस्तावेज रैकेट का पर्दाफाश हुआ; केस दर्ज कर जांच जारी है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 13, 2025 | 04:39 PM

सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां दो विदेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया।

ये गिरफ्तारियां अवैध यात्रा के साथ-साथ एक बड़े फर्जी दस्तावेजों के रैकेट का पर्दाफाश करने वाली हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336(2)(3), 340(2) और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय नेपाली नागरिक कृष्णा मार्पण तमंग और 67 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक निरंजन नाथ सुबल चंद्रनाथ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कोलकाता में नकली दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। इन फर्जी पासपोर्टों का इस्तेमाल करके उन्होंने कई विदेशी यात्राएं भी की हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों का सहारा लिया गया था।

निरंजन ने अपना अपराध कबूल किया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी देते हुए सहार पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि निरंजन नाथ ओमान की राजधानी मस्कत से मुंबई लौट रहा था। इमीग्रेशन काउंटर पर उसके दस्तावेजों की सख्त जांच की गई। इसमें कई संदिग्ध बातें सामने आईं, जैसे पासपोर्ट की डिटेल्स में विसंगतियां और गलत जानकारी। पूछताछ के दौरान निरंजन ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पासपोर्ट फर्जी है और कोलकाता से ही बनवाया गया था।

दूसरी ओर, कृष्णा मार्पण तमंग विदेश जाने की तैयारी में था। चेक-इन काउंटर पर पहुंचते ही उसके दस्तावेजों की जांच हुई और फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। वह भी कोलकाता से बने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस को शक है कि यह कोई अकेला मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो विदेशी नागरिकों को भारतीय दस्तावेज मुहैया करा रहा है।

यह भी पढ़ें- उद्योगपति संजय गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, बोले- फडणवीस के नेतृत्व में हो रहा विकास

सहार पुलिस अब इस रैकेट की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पूछताछ जारी है, ताकि फर्जी दस्तावेज सप्लाई करने वाले एजेंटों और कोलकाता के पासपोर्ट रैकेट के बारे में और जानकारी मिल सके।

अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अपराधों से देश की सुरक्षा को खतरा होता है, इसलिए जांच तेजी से चल रही है। संभावना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होंगी। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai airport fake passport nepali bangladeshi arrested 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 04:39 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

उद्योगपति संजय गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, बोले- फडणवीस के नेतृत्व में हो रहा विकास

2

नीचे सुरंग…मंदिर-मस्जिद पर जंग! पुणे में लगाया गया कर्फ्यू, दो समुदायों में झड़प से तनाव

3

ठेकेदार की नियुक्ति के बाद निकालता है टेंडर, BMC में पैसों की लूट! कांग्रेस नेताओं ने खोला मोर्चा

4

पाकिस्तानी साजिश का नागपुर में पर्दाफाश! ATS ने दो संदिग्धों को पकड़ा, मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.