उद्योगपति संजय गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, बोले- फडणवीस के नेतृत्व में हो रहा विकास
Sanjay Gupta: उल्हासनगर के उद्योगपति संजय गुप्ता ने पीएम मोदी और सीएम फडणवीस के नेतृत्व को स्वीकारते हुए भाजपा में वापसी की, रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
उद्योगपति संजय गुप्ता भाजपा में हुए शामिल
Ulhasnagar News: उल्हासनगर के उद्योगपति तथा समाजसेवी संजय गुप्ता ने शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को स्वीकारते हुए भाजपा में विधिवत प्रवेश किया है । और इसी के साथ पक्ष प्रवेश को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया ।
संजय गुप्ता इससे पहले भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं । लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान संजय गुप्ता पार्टी छोड़कर वंचित बहुजन आघाड़ी में शामिल हो गए थे तथा इस पार्टी से टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरे थे ।
रविंद्र चव्हाण के सामने पार्टी का दामन थामा
संजय गुप्ता ने महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के सामने पार्टी का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने के बाद ‘नवभारत’ से बातचीत करते हुए उद्योगपति गुप्ता ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से महाराष्ट्र आर्थिक समृद्धि का अनुभव कर रहा है और व्यापारिक समुदाय भी समृद्ध हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
चुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- नीचे सुरंग…मंदिर-मस्जिद पर जंग! पुणे में लगाया गया कर्फ्यू, दो समुदायों में झड़प से तनाव
उन्होंने कहा, इससे प्रभावित होकर वह भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं । गुप्ता के अनुसार, पार्टी हाई कमान जो भी पक्ष हित में जिम्मेदारी देगी, उसे वह बखूबी निभाएंगे ।
