Mumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
Mumbai AC Local Trains की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यात्रियों की संख्या कम होने के बावजूद वेस्टर्न रेलवे की आय में इजाफा हुआ है, जिससे यात्रा के बदलते ट्रेंड साफ नजर आ रहे हैं।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
मुंबई एसी लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai AC Local Train Revenue Growth: देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में आवागमन के साधनों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। वातानुकूलित मेट्रो,मोनो और बेस्ट की बसों के साथ अब एसी लोकल ट्रेन भी लोकप्रिय हो रही है। बताया गया कि एसी लोकल के कारण पश्चिम रेलवे की कमाई में भी इजाफा हुआ है।
पश्चिमी रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल के डीआरएम पंकज सिंह के अनुसार यात्रियों का रुझान एसी लोकल की तरफ बढ़ रहा है। उससे आय में वृद्धि हुई है। डीआरएम के अनुसार “केवल मार्च 2026 में, लगभग 53.71 लाख यात्रियों ने एसी लोकल ट्रेनों का इस्तेमाल किया।
राजस्व में अव्वल रही Mumbai AC Local Train
प्रथम श्रेणी और एसी लोकल सेवाओं का विकल्प चुनने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे अधिक किराया राजस्व प्राप्त होता है। इसके अलावा, बेटिकट यात्रियों के खिलाफ नियमित कार्रवाई से भी काफी सुधार व आय में वृद्धि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
एसी लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai AC Local Train में कम यात्री, अधिक आय
बताया गया कि एसी लोकल ट्रेनों के कारण वेस्टर्न रेलवे के उपनगरीय क्षेत्रों का राजस्व कोविड-पूर्व स्तर से अधिक हो गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कोविड से पहले वेस्टर्न रेलवे की सामान्य उपनगरीय सेवाओं में औसतन 34.87 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा करते थे, जिससे लगभग 2.12 करोड़ रुपये का दैनिक राजस्व प्राप्त होता था।
रोजाना 29.52 लाख यात्री कर रहे यात्रा
इसके विपरीत, वर्तमान आंकड़ों में प्रतिदिन 29.52 लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं, लेकिन दैनिक आय बढ़कर 2.39 करोड़ रुपये हो गई है। वैसे अभी भी पश्चिम रेलवे की लोकल में दैनिक यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व स्तर से नीचे बनी हुई है।
इसके पीछे मुंबई मेट्रो प्रणाली के विकास और सड़क नेटवर्क के विस्तार को भी कारण बताया गया। डीआरएम सिंह के अनुसार कोविङ पूर्व समय की अपेक्षा यात्रियों की संख्या में कमी के बावजूद, वेस्टर्न रेलवे की उपनगरीय प्रणाली अधिक राजस्व-कुशल और आरामदायक मॉडल की ओर बढ़ती दिख रही है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai International Airport के पास इमारतों को राहत, नए सर्कुलर से रीडेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार
वैसे भी मुंबई में आवागमन के साधनों का विकल्प बढ़ रहा है। खासकर उनके लिए जो अधिक आरामदायक यात्राओं के लिए भुगतान करने को तैयार हैं। महामारी के बाद यात्रा व्यवहार में आए बदलाव भी एक महत्वपूर्ण कारक हैं। डब्ल्यूआर अपने उपनगरीय खंड पर 133 एसी लोकल ट्रेनों का संचालन करता है। इसे और बढ़ाने की मांग हो रही है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
