मुंबई लोकल सर्विस: सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे में मेगा ब्लॉक, रविवार को कई ट्रेनें डायवर्ट और रद्द

Central Railway Sunday Block Details: मुंबई में रविवार को मेगा ब्लॉक के चलते सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे की कई लोकल ट्रेनें डायवर्ट और रद्द रहेंगी। यात्रियों को रूट की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
Diva Station Traffic Block Local Trains Cancelled News
लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Local Train Mega Block: मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव संबंधी मेगा ब्लॉक लागू किए जाएंगे। साथ ही पश्चिमी रेलवे में बुनियादी ढांचागत कार्यों के लिए शनिवार को रात्रि ब्लॉक लागू कर दिया जाएगा।

मध्य रेलवे में सीएसएमटी से सुबह 10.14 से दोपहर 3.32 बजे के बीच चलने वाली डाउन स्लो लाइन की लोकल ट्रेनों को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये लोकल ट्रेनें सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी और मुलुंड स्टेशन के बाद वापस डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दी जाएंगी।

ठाणे से सुबह 11.07 से दोपहर 3.51 बजे के बीच चलने वाली अप स्लो लाइन की लोकल ट्रेनों को मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये लोकल ट्रेनें मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद माटुंगा स्टेशन पर वापस अप स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दी जाएंगी।

ट्रान्स हार्बर रेलवे में वाशी-नेरुल और ठाणे स्टेशनों के बीच अप और डाउन ट्रांस हार्बर रूट पर लोकल सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान संचालित होंगी। ठाणे से वाशी, नेरुल, पनवेल की ओर जाने वाली डाउन रूट की लोकल सेवाएं सुबह 10.35 से शाम 4.07 बजे तक और पनवेल, नेरुल, वाशी से ठाणे की ओर जाने वाली अप रूट की लोकल सेवाएं सुबह 10।25 से शाम 4।09 बजे तक रद्द रहेंगी।

पश्चिम रेलवे में शनिवार रात 10.30 बजे से मेगा ब्लॉक

पश्चिमी रेलवे में बुनियादी ढांचागत कार्यों के लिए कांदिवली-बोरीवली स्टेशनों के बीच रेल अवरोध लागू रहेगा। यह अवरोध शनिवार रात 10.30 से अप और डाउन स्लो लाइन पर रविवार शाम 7.30 बजे तक रहेगा, जबकि अप और डाउन फास्ट लाइन पर यह शनिवार रात 1 से सुबह 4.30 बजे तक लागू रहेगा।

स्लो लाइन पर अवरोध के दौरान स्लो लाइन की सभी लोकल ट्रेनें गोरेगांव-बोरीवली के बीच फास्ट लाइन पर चलेंगी, वहीं, डाउन फास्ट लाइन पर अवरोध के दौरान प्लेटफार्म उपलब्ध न होने के कारण, डाउन दिशा की लोकल ट्रेनें राम मंदिर, मालाड और कांदिवली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। ये लोकल ट्रेनें अंधेरी-बोरीवली के बीच फिफ्थ लाइन पर चलेंगी अवरोध की अवधि के दौरान बोरीवली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 से कोई लोकल ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं, कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com