Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान

MSRTC Fuel Saving Scheme: देश में गहराए ईंधन संकट के बीच महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने MSRTC बसों के लिए फ्यूल सेविंग्स मुहिम शुरू की। बेहतरीन काम करने वाले ड्राइवरों को इनाम भी मिलेगा।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Updated On: May 26, 2026 | 04:55 PM

बैठक में मौजूद मंत्री प्रताप सरनाईक व अन्य अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra ST Bus Driver Incentive: इस समय देश में गहराए ईंधन संकट को लेकर विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। ईंधन संकट की वजह से महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) को भी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई। मौजूदा ईंधन संकट को देखते हुए परिवहन मंत्री ने एसटी के चालकों के विशेष अपील करते हुए डीजल बचाने के लिए ‘फ्यूल सेविंग्स… यानी फ्यूल जेनरेशन’ के एक बड़े कॉन्सेप्ट को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एसटी डिपो कंट्रोलर के साथ ड्राइवरों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

हर दिन 10.87 लाख लीटर डीजल की जरूरत

परिवहन मंत्री और ST कॉर्पोरेशन के चेयरमैन प्रताप सरनाईक ने कहा कि ST कॉर्पोरेशन को अभी हर दिन एवरेज 10.87 लाख लीटर डीजल की जरूरत होती है। आज फ्यूल की लागत कम करना समय की जरूरत है। डीजल के दाम लगातार बढ़ने से एसटी निगम का घाटा भी बढ़ रहा है।

हर डिपो बचाए 5 लीटर डीजल

परिवहन मंत्री ने कहा कि अगर हर ST डिपो प्रत्येक दिन कम से कम पांच लीटर डीजल बचाने का टारगेट भी तय करे, तो भी पूरा राज्य रोजाना कम से कम 1,000 लीटर डीजल बचा सकता है। मौजूदा डीजल रेट पर, यह बचत हर दिन लगभग 1 लाख रुपये तक हो सकती है। प्रताप सरनाईक ने इस मौके पर यह भी कहा कि छोटी बचत से बड़ा फाइनेंशियल डिसिप्लिन बनता है, और यह बचत भविष्य में ST के लिए एक बड़ी ताकत बन सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

नासिक मनपा के गरीब और मेधावी छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; नोट्स और किताबें भी फ्री देगा संचालक संगठन

उल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता

वर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच

डीजल सेविंग टारगेट

बताया गया कि निगम के सभी विभागीय कंट्रोलर्स और डिपो मैनेजर्स के लिए डिपो-वाइज डीजल सेविंग टारगेट तुरंत तय किए जाएंगे। हर डिपो रेगुलरली अपनी बसों के फ्यूल कंजम्प्शन को एनालाइज करेगा और बचत के लिए जरूरी उपाय लागू करेगा। साथ ही, मंत्री सरनाईक ने कहा कि डीजल बचाने में शानदार काम करने वाले ST बस ड्राइवरों को खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा और उन्हें इंसेंटिव अलाउंस देने के लिए एक स्कीम शुरू की जाएगी।

Msrtc fuel saving scheme pratap sarnaik st bus driver incentive maharashtra news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 04:55 PM

Topics:  

  • BEST Bus
  • Maharashtra News
  • MSRDC
  • Pratap Sarnaik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.