MRVC ने उत्साह से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कर्मचारियों ने अपनाया फिटनेस और माइंडफुलनेस का मंत्र

MRVC Celebrates International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर MRVC ने मुंबई में योग सत्र आयोजित किए। 100 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश दिया।
MRVC Celebrates International Yoga Day With Employees In Mumbai
MRVC द्वारा आयोजित योग अभ्यास (सोर्सः फाइस फोटो)
Published on
Updated on

MRVC Celebrates International Yoga Day With Employees: रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड (एमआरवीसी) ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ अपने कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर मनाया।

एसआरएमडी का योगा उद्देश्य

कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विलास सोपान वाडेकर ने किया, जिनके साथ निदेशक मनीष प्रधान, अभिषेक स्वामी, एच. एस. चतुर्वेदी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही, एमआरवीसी के विभिन्न फील्ड कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित किए गए।

चर्चगेट स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में यह कार्यक्रम श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर (एसआरएमडी योग) के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रमाणित प्रशिक्षकों राधिका और नितिका ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अंतर्गत योग आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया, जिसका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समन्वयन आनंद लोकडे, जेजीएम द्वारा कर योगा उत्सव मनाया गया।

स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

एमआरवीसी के मुख्य प्रबंधक (कॉर्पोरेट समन्वय) सुनील उदासी ने बताया कि कॉर्पोरेट कार्यालय में 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जो एमआरवीसी की स्वास्थ्य, सजगता (माइंडफुलनेस) और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फील्ड कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों ने भी अपने-अपने स्थानों पर योग अभ्यास कर इस अवसर को विशेष बनाया।

इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' ने दीर्घकालिक स्वास्थ्य, लचीलापन और समग्र कल्याण के लिए दैनिक जीवन में योग को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया। इस आयोजन ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और संतुलित, सामंजस्यपूर्ण समाज के बीच महत्वपूर्ण संबंध को भी मजबूत किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com