जबलपुर में योग दिवस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

जबलपुर के गैरीसन मैदान में 'योग उत्सव'; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MP के राज्य स्तरीय मंच पर किया योगाभ्यास

President Droupadi Murmu Jabalpur Visit: जबलपुर में आयोजित हुआ MP का मुख्य राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व सीएम मोहन यादव ने गैरीसन मैदान में किया योगाभ्यास।

सजल रघुवंशी

International Yoga Day Jabalpur: मध्य प्रदेश में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर के गैरीसन मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया।

इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने सफेद परिधान में विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।

जबलपुर में राष्ट्रपति ने किया योग, मुख्यमंत्री ने दिया संदेश

गैरीसन मैदान में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह वैश्विक शांति, समरसता और कल्याण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है और भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

भोपाल और इंदौर में भी दिखा योग का उत्साह

राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। वहीं इंदौर में हजारों प्रतिभागियों ने लगातार तीन मिनट से अधिक समय तक ‘भ्रामरी प्राणायाम’ कर एक विशेष उपलब्धि दर्ज की। आयोजकों के अनुसार यह योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में लोगों की बढ़ती रुचि का प्रमाण है। कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

ग्वालियर और उज्जैन में भी हुए भव्य आयोजन

ग्वालियर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यहां सैकड़ों नागरिकों ने योग और प्राणायाम सत्रों में भाग लेकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

वहीं उज्जैन के दशहरा मैदान में भी बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, वरिष्ठ अधिकारी तथा स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरे प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों ने योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और सहभागिता को दर्शाया।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप