Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यात्रियों को मिलेगी निर्बाध बस सेवा, MMR में रूट, किराया और टाइमटेबल एकीकृत करने की तैयारी शुरू

MMR Bus Network Integration Route: मुंबई महानगर क्षेत्र में बस सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। एकीकरण का खाका जुलाई तक तैयार किया जाएगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 16, 2026 | 01:14 PM

MMR बस नेटवर्क इंटीग्रेशन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

MMR Bus Network Integration Route News: मुंबई महानगर क्षेत्र की बस सेवाओं में व्यापक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राज्य सरकार ने 7 परिवहन उपक्रमों के रूट, किराया ढांचे, समय-सारिणी और तकनीकी प्रणालियों को एक मंच पर लाने की कवायद शुरू कर दी है।

इसके तहत ‘वन एमएमआर नेटवर्क की संकल्पना को साकार करने के लिए तकनीको और अध्ययन समूहों का गठन किया गया है। ये दोनों समूह जुलाई के अंत तक एकीकृत बस परिवहन का खाका तैयार कर रिपोर्ट सरकार को सौंपिंगे, जिससे यात्रियों को निर्बाध, सुविधाजनक और अधिक किफायती बस सेवा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

नगर विकास विभाग द्वारा सोमवार को जारी शासनादेश के अनुसार वर्तमान में एमएमआर क्षेत्र में विभिन्न परिवहन उपक्रम अलग-अलग रूट, किराया संरचना, समयसारिणी और तकनीकी प्रणालियों के आधार पर संचालित होते हैं। इससे यात्रियों को कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

शिवसेना की स्थापना दिवस पर उद्धव को लगेगा सबसे बड़ा झटका, UBT सांसद और संजय राउत की पोस्ट से मिला हिंट

12 वर्षों में बदला भारत का विकास मॉडल, भाजपा ने गड़चिरोली में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

149 करोड़ मुनाफे का झांसा देकर 6.81 करोड़ की ठगी, मुंबई साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

गड़चिरोली: कोंढाला में अमरावती कमिटी की रेड, समृद्ध पंचायत अभियान के कार्यों को परखा

एकीकृत बस परिवहन मॉडल तैयार

इसी समस्या के समाधान के लिए एकीकृत बस परिवहन मॉडल तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली, मीरा-भायंदर, वसई-विरार और पनवेल की बस सेवाओं को एकीकृत करने के लिए तकनीकी समूह और अध्ययन समूह का गठन किया है। इन समूहों को जुलाई के अंत तक एकीकृत बस परिवहन व्यवस्था का विस्तृत खाका तैयार कर सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें :- 149 करोड़ मुनाफे का झांसा देकर 6.81 करोड़ की ठगी, मुंबई साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

15 जुलाई तक तकनीकी समूह देगा रिपोर्ट

  • बेस्ट के सहायक महाप्रबंधक (यातायात एवं संचालन) की अध्यक्षता में गठित्त तकनीकी समूह की 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह समूह विभिन्न परिवहन उपक्रमों के बस नेटवर्क का अध्ययन कर मार्गों के पुनर्गठन, समान समय सारिणी, तकनीकी एकीकरण और साझा बस डिपो व अन्य सुविधाओं के उपयोग के लिए सुझाव देगा।
  • समूह अंतर-शहरी और अंतर अधिकार क्षेत्रीय बस सेवाओं के लिए किराया दरो के युक्तिकरण पर भी विचार करेगा। साथ ही एक से अधिक परिवहन उपक्रमों के क्षेत्र से गुजरने वाली बस सेवाओं के लिए किराया निर्धारण और राजस्व वितरण की पद्धति भी प्रस्तावित करेगा।।

Mmr bus network integration route fare unification july 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 01:14 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.