Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

149 करोड़ मुनाफे का झांसा देकर 6.81 करोड़ की ठगी, मुंबई साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Mumbai Cyber Crime Arrests: मुंबई में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर एक सेवानिवृत्त व्यक्ति से 6.81 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 16, 2026 | 12:57 PM

साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Cyber Crime Arrests News: साइबर अपराध शाखा पुलिस ने दक्षिण मुंबई के एक 59 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति से लगभग 7 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले, साइबर जालसाजों की मदद के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दयानंद सुरेश कोलेकर (31), धनंजय सागवेकर (36) और सुकृत भोसले (33) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने कुल 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच

पीड़ित बुजुर्ग को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया गया था। धोखेबाजों के झांसे में आकर पीड़ित ने 11 अप्रैल से 27 मई के बीच कुल 48 लेनदेन के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में 6.81 करोड़ रुपये स्थानांतरित कर दिए।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली: कोंढाला में अमरावती कमिटी की रेड, समृद्ध पंचायत अभियान के कार्यों को परखा

नागपुर WCL कोयला विवाद: समाधान के लिए बुलाई थर्ड पार्टी ही निकली धोखेबाज, खरीदार से मिलकर की करोड़ों साजिश

ऑपरेशन टाइगर की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे गुट में खलबली! सांसदों के बाद विधायकों को बुलाई बैठक

मैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में PCMC को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

जालसाजों ने एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। जिस पर पीड़ित का निवेश और कथित मुनाफा बढ़कर काल्पनिक रूप से 149 करोड़ रुपये दिखाई दे रहा था। जब बुजुर्ग ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तब उन्हें इस बड़ी धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

ये भी पढ़ें :- डीजल कीमतों और बढ़ते खर्च का असर, महाराष्ट्र एसटी ने बढ़ा हुआ किराया एक माह और बढ़ाया

कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए थे 76 लाख

वरिष्ठ निरीक्षक नंदकुमार गोपाले के नेतृत्व में साइबर टीम ने जब तकनीकी खुफिया जानकारी और बैंक खातों की जांच की, तो पता चला कि पीड़ित से कुल 76 लाख रुपये बोरीवली स्थित ‘मेसर्स अनुवंता ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के खातों में ट्रांसफर कराए गए थे।

इस कंपनी के निदेशक कोलेकर और सागवेकर है, जबकि तीसरे आरोपी भोसले ने यह फर्जी कंपनी खोलने में उनकी मदद की थी। पुलिस ने जब कंपनी के पते पर छापा मारा तो वहां ताला लगा मिला। इस मामले के मुख्य वांछित आरोपी फिलहाल राजस्थान फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Mumbai cyber crime arrests three in rs 7 crore trading fraud

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 12:57 PM

Topics:  

  • Cyber Fraud
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.