Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा रोड में बकरों को लेकर सांप्रदायिक तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, 550 पुलिस तैनात

Mumbai News: मीरा रोड की पूनम क्लस्टर सोसाइटी में कुर्बानी के बकरों को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। ब्लेडबाजी में दो कार्यकर्ता घायल हुए, जिसके बाद 550 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 27, 2026 | 02:49 PM

मीरा रोड में बकरों मचा बवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Bakra Eid Mira Road Controversy: मीरारोड पूर्व स्थित पूनम क्लस्टर-1 सोसाइटी में कथित रूप से रखी गई 40 से 50 कुर्बानी की बकरियों को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले ने अब सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की विधायक मेहता का आरोप है कि पूनम क्लस्टर-1 एक आवासीय इमारत है, जहां लगभग 80 प्रतिशत हिंदू और 20 प्रतिशत मुस्लिम परिवार रहते हैं। आरोप है कि परिसर में अवैध रूप से शेड बनाकर बड़ी संख्या में बकरियां रखी गई हैं, जिससे लगातार शोर और दुर्गंध फैल रही है। इससे सोसाइटी के रहिवासी परेशान हैं।

मीरा रोड में बकरे की कुर्बानी के लिए बने शेड पर बवाल

विधायक मेहता ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पूनम क्लस्टर-1 परिसर में मौजूद कथित बकरियों को हटाकर क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल की जाए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मनपा आयुक्त को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद इमारत परिसर में बने अवैध शेड पर कारवाई कर वहां से सभी बकरों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।

बजरंग दल और मुस्लिम युवकों में हाथापाई

सोमवार देर रात परिसर से बकरियों को हटाने के मुद्दे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और मुस्लिम युवकों के बीच हाथापाई हुई। आरोप है कि इस दौरान बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं पर ब्लेड से हमला किया गया। मामले में काशीमीरा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि इस प्रकरण में अबुल रहीम शेख (44) को हिरासत में लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

बड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज

मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान

जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत

नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार

मचा बवाल तो चले ब्लेड

मंगलवार की सुबह से पूनम क्लस्टर-1 के मुख्य गेट पर भाजपा नगरसेवक नवीन सिंह, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अवैध शेड और बकरों को हटाया जाए तथा हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हालांकि इमास्त परिसर से बकरों को हटाए जाने के बाद परिसर में शांति बहाल हो गई है।

550 पुलिसकर्मी तैनात

बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने वहां सूअर लाकर छोड़ने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया और सुअर को अपने कब्जे में ले लिया। बजरंग दल के रूपेश दुबे ने आरोप लगाया कि पुलिस बकरों को हटा नहीं रही और हम वाराह देव कि पूजा यहां करना चाहते तो हम पर लाठियां बरसाई जा रही।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में सीएनजी दाम 84 पर स्थिर, फिर भी बढ़ी ऑटो-टैक्सी किराया वृद्धि की मांग, यूनियनों ने सौंपा प्रस्ताव

दो दिनों से बढ़ा तनाव, झड़प की स्थिति

बता दें कि पिछले दो दिनों से इस मुद्दे को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाद और झड़प जैसी स्थिति बनी हुई थी। विधायक मेहता ने इसे कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक और मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की थी।

Mira road poonam cluster society goat dispute bajrang dal clash news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 02:49 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.