Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाल-बाल बचे लोग! ठाणे के कल्याण में जर्जर इमारत गिराते समय अचानक सड़क पर आ गिरा मलबा; गनीमत की कोई जनहानि नहीं

Thane Kalyan Building Collapse: ठाणे के कल्याण में री-डेवलपमेंट के दौरान 4 मंजिला 'विनायक दर्शन' इमारत अचानक ढह गई। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 13, 2026 | 08:03 AM

ठाणे कल्याण इमारत हादसा (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Thane Vinayak Darshan Building Collapse: ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम में घोलपनगर इलाके में रविवार दोपहर री डेवलपमेंट के तहत इमारत गिराने का काम चल रहा था, तभी 4 मंजिला ‘विनायक दर्शन’ इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गई। कुछ ही सेकेंड में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई और धूल का विशाल गुबार पूरे इलाके में फैल गया।

घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब 2:05 बजे घोलपनगर स्थित ‘विनायक दर्शन’ इमारत में हुई।

री-डेवलपमेंट के दौरान इमारत ढही, मची अफरा-तफरी

जर्जर हो चुकी इस इमारत को री-डेवलपमेंट परियोजना के तहत चरणबद्ध तरीके से गिराया जा रहा था। धूल के गुबार से ढंक गईं आस-पास की इमारतें इसी दौरान इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे: मोशी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसा: मलबे से आखिरी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

गौशाला अनुदान घोटाले के आरोपों से गरमाई सियासत; संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, एजी रिपोर्ट में खुलासे से हड़कंप

छुट्टे पैसे नहीं हैं? तो हो जाइए सावधान! नागपुर में महज 10 रुपये के विवाद में मजदूर की हत्या

नागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक; सर्वसम्मति से अपनाया गया ऐतिहासिक ‘नागपुर घोषणापत्र’

मलबा मुख्य सड़क तक फैल गया, जबकि आसपास की इमारतें धूल के गुबार से ढंक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज धमाके जैसी आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ परिवारों ने एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। धूल का गुबार इतना अधिक था कि कुछ मिनटों तक आसपास का इलाका पूरी तरह धुंधला हो गया।

इमारत गिराते समय पुख्ता इंतजाम नहीं

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि इमारत गिराने के काम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। उनका कहना है कि सुरक्षा घेरा, धूल नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय पर्याप्त नहीं थे, लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर वाहनों या राहगीरों की आवाजाही होती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमारत पहले ही खाली कराई जा चुकी थी, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-पुणे: मोशी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसा: मलबे से आखिरी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

जिम्मेदार अधिकारियों-ठेकेदार पर हो कार्रवाई

  • इस घटना ने री-डेवलपमेंट परियोजनाओं के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि यह जांच की जाए कि इमारत गिराने का कार्य निर्धारित सुरक्षा नियमों के अनुसार किया जा रहा था या नहीं।
  • यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित डेवलपर, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Kalyan vinayak darshan building collapse during redevelopment video viral thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 08:03 AM

Topics:  

  • Collapse of Building
  • Kalyan News
  • Maharashtra News
  • Thane News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.