गोंदिया में मेमू ट्रेन से महिला को धक्का देकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी का खौफनाक चेहरा
Gondia Murder Case: गोंदिया के गणखैरा स्टेशन के पास चलती मेमू लोकल से महिला को धक्का देकर मार डाला गया। शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
- Written By: केतकी मोडक
हत्या प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- AI)
Gondia Train Murder Case CCTV: गोंदिया जिले के गणखैरा रेलवे स्टेशन के पास चलती मेमू (MEMU) लोकल ट्रेन से एक महिला को धक्का देकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना रेलवे पोल नंबर 1009/15 के पास हुई। शुरुआत में मामले को दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन स्टेशन के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक गोरेगांव तहसील के गणखैरा निवासी ऋतु विनायक धमगाये (43) हैं।
वह रोजाना की तरह गोंदिया-वड़सा मेमू (MEMU) लोकल (68806) से घर लौट रही थीं। देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनके भाई मंगेश धमगाये ने तलाश शुरू की। बाद में रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिला।
सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज
ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के फुटेज की जांच की। फुटेज में एक अज्ञात शख्स महिला का हाथ पकड़कर उन्हें जबरन ट्रेन के दरवाजे की ओर खींचता है और फिर चलती ट्रेन से बाहर धक्का देता हुआ दिखाई देता है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड होने से पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष, मजबूत शरीर, सांवला रंग, काले बाल, काला टी-शर्ट, काली पैंट, गले में केसरिया दुपट्टा तथा दाढ़ी-मूंछ है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बोले ओम बिड़ला: भविष्य की चुनौतियों के लिए चिकित्सा अनुसंधान और आधुनिक तकनीक पर जोर देना समय की मांग
ठाणे रिंग मेट्रो: विरोध के बीच पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्र के पास पहुंची 12,220 करोड़ की परियोजना की फाइल
गड़चिरोली में फिर नक्सली आहट से हड़कंप, कुंडम गांव के पास मिले आयरन ओर परियोजना विरोधी बैनर व पर्चे
बाल-बाल बचे लोग! ठाणे के कल्याण में जर्जर इमारत गिराते समय अचानक सड़क पर आ गिरा मलबा; गनीमत की कोई जनहानि नहीं
जांच में फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की भी सहायता ली गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे या नहीं, घटना के समय डिब्बे में अन्य यात्री मौजूद थे या नहीं, और आरोपी किस दिशा में फरार हुआ।
यह भी पढ़ें:- छुट्टे पैसे नहीं हैं? तो हो जाइए सावधान! नागपुर में महज 10 रुपये के विवाद में मजदूर की हत्या
कुएं में गिरने से महिला की मौत
गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव थाने के तहत बाक्टी गांव में कुएं में गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सागरथा बारकू बोरकर (62) बताया गया है। बताया गया कि मृतक घर के पास स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गईं। पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नवेगांव निवासी फिर्यादी कौशल्या नारायण मेश्राम (60) की शिकायत पर अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। जांच हवलदार ओमप्रकाश हुकरे कर रहे हैं।
